फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Knife attack over dispute over watching Ramlila, three injured

Gorakhpur News: रामलीला देखने के विवाद में चाकू से हमला, तीन घायल

Mon, 28 Oct 2024 03:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Knife attack over dispute over watching Ramlila, three injured
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के ग्राम पंचायत जैनपुर में शनिवार रात लगभग 11 बजे रामलीला देखने के दौरान दो युवकों में विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई। इस दौरान बीच बचाव में पहुंचे तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान जुटी भीड़ ने आरोपित की धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जैनपुर निवासी वीरू निषाद एवं आफताब के बीच रामलीला देखने के दौरान मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि एक माह पहले भी दोनों में विवाद हुआ था। इस दौरान वीरू निषाद ने चाकू से आफताब पर हमला कर दिया। दोनों के बीच विवाद को छुड़ाने पहुंचे सतीश, छोटू, सुभाष चाकू के हमले से घायल हो गए। आक्रोशित भीड़ ने वीरू निषाद की धुनाई कर दी, जिससे उनका सिर फट गया। गुलरिहा थानेदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायलों की तरफ से आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। ऐसे में पुलिस ने चाकू समेत वीरू निषाद को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धारा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed