फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Kidney treatment will start soon in AIIMS, Chairman Dr. Hemant Kumar will sit in OPD

Gorakhpur News: एम्स में जल्द शुरू होगा किडनी का इलाज, चेयरमैन डॉ. हेमंत कुमार बैठेंगे ओपीडी में

Wed, 10 Sep 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Kidney treatment will start soon in AIIMS, Chairman Dr. Hemant Kumar will sit in OPD
एम्स के चेयरमैन और कार्यकारी निदेशक ने की सीएम से मुलाकात
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स में जल्द ही नेफ्रोलॉजी विभाग की शुरूआत होगी। इससे किडनी के मरीजों को राहत मिलेगी। विभाग में डॉक्टरों का चयन होने तक चेयरमैन पद्मश्री डॉ. हेमंत कुमार सप्ताह में एक दिन ओपीडी में मरीज देखेंगे। इसके अलावा एम्स का विजिट करने आने पर भी वे ओपीडी में मरीज देखेंगे।
मंगलवार को चेयरमैन और एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चेयरमैन से एम्स को आम लोगों के लिए और बेहतर संस्थान बनाने के लिए ठोस उपाय करने की अपेक्षा की। डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की इच्छानुसार वे सप्ताह में एक दिन नेफ्रोलॉजी की ओपीडी में बैठेंगे। इसके अलावा जब भी एम्स में विजिट पर आएंगे तो उस दौरान भी किडनी के मरीजों का इलाज करेंगे।
विज्ञापन

चेयरमैन ने किया ओपीडी व इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण
चेयरमैन डॉ. हेमंत कुमार ने मंगलवार को एम्स की ओपीडी और इमरजेंसी का निरीक्षण किया। जांच के लिए मरीजों की लंबी कतार दिखने पर चेयरमैन ने पांच ब्लड कनेक्शन एरिया बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने इमरजेंसी में बेड बढ़ाने के साथ सीनियर डॉक्टरों को शिफ्ट वाइज बैठने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने एम्स कैंपस का भी निरीक्षण किया। डॉक्टरों और कर्मियों के लिए आवास बनाने की बात कही। चेयरमैन बुधवार को एम्स की इंस्टीट्यूट बाडी (आईबी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed