{"_id":"680d33995fae05931c0bf13b","slug":"gorakhpur-news-kidney-disease-can-be-treated-in-aiims-doctors-found-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-914816-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किडनी की बीमारी का एम्स में हो सकेगा इलाज, मिले डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किडनी की बीमारी का एम्स में हो सकेगा इलाज, मिले डॉक्टर
विज्ञापन
ईएनटी, नेफ्रोलॉजी और ट्रामा एवं इमरजेंसी विभाग में हुई डॉक्टर की नियुक्ति
गोरखपुर। एम्स में अब किडनी से संबंधित बीमारियों (नेफ्रोलॉजी) के मरीजों का इलाज हो सकेगा। एम्स में एक नेफ्रोलॉजिस्ट की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही दो अन्य डॉक्टर की ईएनटी और ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में नियुक्ति हो गई है। इससे एम्स में आने वाले मरीजों का इलाज और सुलभ हो सकेगा
एम्स में स्थापना के बाद से नेफ्रोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी थी। इस कारण किडनी की बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए अन्य अस्पतालों या बड़े शहरों में जाना पड़ता था। अब विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. रंजीत सिंह की नियुक्ति की गई है। साथ ही ईएनटी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर डॉ. अश्वनी चौधरी और ट्रॉमा एवं इमर्जेंसी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. शशि सिंह की नियुक्ति हुई है।
चर्मरोग सहित पांच विभागों में है डॉक्टर की जरूरत
एम्स के चर्मरोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर, जनरल मेडिसिन में असिस्टेंट प्रोफेसर, अस्थिरोग विभाग में एडिशनल प्रोफेसर, पैथेलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर, ब्लड बैंक में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रसूति व स्त्रीरोग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉक्टरों का चयन नहीं होने के कारण ये पद रिक्त रह गए हैं।