{"_id":"6832213258334ebddb039090","slug":"gorakhpur-news-kidnapping-was-done-by-luring-with-samosas-third-accused-also-arrested-in-encounter-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-947396-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: समोसे का लालच देकर किया था अपहरण, मुठभेड़ में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: समोसे का लालच देकर किया था अपहरण, मुठभेड़ में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
तरकुलहा मंदिर अपहरण कांडः लकी अपहरण-फिरौती मामले में आरोपी अभिषेक सिंह भी गिरफ्तार
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर की तमंचे से फायरिंग
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा इलाके के तरकुलहा मंदिर के मेला परिसर से बीते 21 मई को लकी सिंह (11) के अपहरण के मामले में तीसरे आरोपी अभिषेक सिंह को भी पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभिषेक ने टीम पर तमंचे से फायरिंग भी की। बाद में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। उसने पुलिस को बताया कि समोसा खिलाने का लालच देकर लकी का अपहरण किया था।
इस मामले में पुलिस लकी के मौसेरे भाई पीयूष सिंह और अपहरण में साथ देने वाली नेहा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। पकड़ा गया तीसरा आरोपी अभिषेक सिंह देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक, अभिषेक ही लकी को समोसा खिलाने के बाद बहला-फुसला कर बाइक तक लेकर आया था। इसके बाद नेहा बाइक पर लकी और अभिषेक को बैठाकर मेले से निकल गई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद देर रात पुलिस ने चौरीचौरा क्षेत्र से ही लकी को खोज निकाला। इस मामले में दो आरोपियों देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा निवासी नेहा साहनी और बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरकलां गांव के पीयूष सिंह को गिरफ्तार किया गया था।
नेहा के साथ पढ़ता था अभिषेक
पुलिस के मुताबिक, पीयूष सिंह लकी का मौसेरा भाई है। खेलकूद के संसाधन जुटाने के लिए उसने नेहा के साथ मिलकर लकी का अपहरण कर फिरौती मांगने की साजिश रची थी। अपहरण करने में वह सफल तो हो गया लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी पोल खुल गई। अभिषेक सिंह ने 2018 तक नेहा के साथ पढ़ाई की थी। उसका अच्छा दोस्त होने की वजह से वह भी नेहा के कहने पर आ गया था। यहां आने पर उसे साजिश के बारे में बताया गया। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि नेहा और पीयूष ने कहा था कि फिरौती की रकम मिलने पर वे वाराणसी के स्टेडियम में अपना प्रवेश कराएंगे। इसमें बराबर का हिस्सा देने के लिए कहा था, इसलिए लालच में पड़कर साथ दिया।
अपहरण कर मांगी थी 2.50 लाख की फिरौती
कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो गोपालपुर निवासी जगदीश सिंह दुबई में सेफ्टी मैनेजर हैं। उनके दो बेटे बड़ा ओम और छोटा लकी सिंह है। लकी के सिर में ट्यूमर है। इसका इलाज चला रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर मन्नत के अनुसार बीते बुधवार को तरकुलहा में बकरे की बलि देने और पूजा-पाठ करने आए थे। इसमें 150 लोगों को न्योता दिया गया था। यहां आए मौसी के लड़के पीयूष सिंह ने साजिश रचकर अपने दो दोस्तों से लकी का अपहरण करवा दिया था। फिर 2.50 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीन घंटे के अंदर बालक को बरामद कर लिया और पीयूष सिंह और उसके दोस्त नेहा साहनी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अभिषेक सिंह भाग निकला था।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
मामले में तीसरे वांछित अभिषेक सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की तो उसने अपनी गलती स्वीकार की।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ