फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Kidnapping of a girl sleeping in the house

Gorakhpur News: घर में सो रही युवती का अपहरण

Fri, 27 Sep 2024 09:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Kidnapping of a girl sleeping in the house
पिपराइच।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती का घर में घुसकर अपहरण किए जाने के मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस अज्ञात लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, युवती के पिता यूपी पुलिस में कार्यरत हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि बुधवार रात सभी लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे।। बृहस्पतिवार भोर में उनकी पत्नी की नींद खुली तो बेटी कमरे में नहीं दिखी। उसके कमरे में रखा काले रंग का नकाब गायब मिला। छत का दरवाजा बंद होने पर पड़ोसी के घर के रास्ते अपनी छत पर पहुंचे तो पांच साड़ियां एक-दूसरे बंधी मिलीं। उसका एक सिरा छत की चहारदीवारी पर बने कालम से बंधा था, जबकि दूसरा पीछे की तरफ खाली जमीन पर लटका था। वहां जाने पर पुत्री के दोनों पैर की जूती भी फेंकी मिली। घरवालों के अनुसार, छत पर मिली साड़ियां घर की नहीं है। यानी कोई न कोई तो बाहर से आया था।
विज्ञापन


घर के लोगों का कहना है कि युवती तीन बहन व एक भाई में सबसे छोटी है। उसकी शादी की तैयारी चल रह थी। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीसी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। युवती को कुछ लोगों के साथ जाते देखा गया है। सीडीआर निकलवायी गयी है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed