{"_id":"68530f6af2c65f028c0bc355","slug":"gorakhpur-news-khoya-sample-brought-from-kanpur-during-holi-fails-license-of-two-shops-suspended-for-three-months-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-975683-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होली में कानपुर से आए खोवा का नमूना फेल, दो दुकानों का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होली में कानपुर से आए खोवा का नमूना फेल, दो दुकानों का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित
विज्ञापन
कार्रवाई से खोआ मंडी में मचा हड़कंप, दुकानदारों ने बाहर से आने वाले खोआ की जांच कराने की मांग की
आज खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ व्यापारियों की होगी बैठक
गोरखपुर। होली में खपाने के लिए कानपुर से गोरखपुर भेजा गया खोवा का नमूना खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में फेल हो गया है। इसके अलावा गोरखपुर से चौरीचौरा भेजा गया पनीर का नमूना भी फेल हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोवा मंडी की दो दुकानों सागर ट्रेडर्स और सिद्धि विनायक मशरूम का बिक्री लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है।
नमूना फेल होने के विरोध में खोवा मंडी के दुकानदारों ने बुधवार को बाहर से खोवा की खेप लौटा दी। वे बाहर से आने वाले खोवा की जांच की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व खोआ मंडी के व्यापारियों के बीच बैठक होगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होली से पहले शहर में मिलावटी खाद्य सामग्री की जांच के लिए अभियान चला रखा था। 23 फरवरी को रेलवे बस स्टेशन पर कानपुर से आए करीब 10 क्विंटल खोवा की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। खोवा छोड़कर धंधेबाज गायब हो गए थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने इसे अपने कार्यालय में रखवा दिया था। अगले दिन खोवा मंडी के सागर ट्रेडर्स के संचालक ने दावा किया कि तीन डिब्बा खोवा उसका है। वह नमूना भरवाकर खोवा ले गया और बेच भी दिया। अब उस खोवा की रिपोर्ट असुरक्षित आई है। होली के मौके पर खोवा मंडी से चौरीचौरी भेजे जा रहे पनीर का सैंपल लिया गया था, उसकी रिपोर्ट भी असुरक्षित आई है। यह पनीर सिद्धि विनायक मशरूम की दुकान से भेजा गया था।
विज्ञापन
...
दुकानदारों के पास अपील का मौका
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों दुकान के लाइसेंस निलंबित कर दिया है। हालांकि, अगर दुकानदार इस जांच रिपोर्ट के खिलाफ अपील करते हैं और दोबारा सैंपल जांच के लिए भेजा जाता है और इस रेफरल रिपोर्ट में नमूना सही मिला तो दुकानदारों को इस कार्रवाई से राहत भी मिल सकती है।
-- --
मिलावट की आशंका में दुकानदारों ने वापस किया कानपुर का खोवा
कानपुर से आए खोवा के सैंपल की रिपोर्ट पहले भी फेल हो चुकी है। बुधवार को भी रिपोर्ट फेल होने की जानकारी के बाद खोवा मंडी के व्यापारी संघ के अध्यक्ष पीतांबर गुप्ता की अगुवाई में खोवा व्यापारियों ने कानपुर से आए 80 किलो खोवा की खेप को वापस भेज दिया। दुकानदारों ने बताया कि रिपोर्ट फेल होने के बाद बुधवार को आए खोवा का आयोडीन टेस्ट किया। खोवा में स्टार्च (मैदा, सूजी आदि) होने की आशंका पर उसे वापस किया गया।
--
नमकीन के पैकेट में था कीड़ा, शिकायत पर हुई जांच
बुधवार को बैंक रोड स्थिति एक उद्यमी के कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों ने विजय चौक स्थित मनोरंजन बेकर्स से नमकीन मंगाया था। नमकीन में कीड़ा मिलने पर इसकी शिकायत दुकानदार से की। दुकानदार और शिकायतकर्ता के बीच विवाद हो गया। इसकी शिकायत मिलने बाद सूचना खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मनोरंजन बेकर्स पर पहुंचकर नमूने लिए। दुकानदार ने बताया कि जिस नमकीन में कीड़ा मिलने की शिकायत की गई थी, वह लखनऊ की एक फर्म भेजती है।
--
वर्जन
सैंपल फेल होने पर दो दुकानों का लाइसेंस तीन महीने या रेफरल लैब से रिपोर्ट आने तक के लिए निलंबित किया गया है। इस दौरान दूध व दूध से बने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। इसकी निगरानी भी की जाएगी। एक दुकान में नमकीन में कीड़ा मिलने की शिकायत थी, वहां भी सैंपल लिया गया है।
डॉ सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य