फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Khowa of Khalilabad, Paneer of Khajni also adulterated.. Flour sample also failed

Gorakhpur News: खलीलाबाद का खोवा, खजनी का पनीर भी मिलावटी.. आटे का नमूना भी फेल

Sat, 01 Mar 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Khowa of Khalilabad, Paneer of Khajni also adulterated.. Flour sample also failed
अक्तूबर में लिए गए कुछ और नमूनों की रिपोर्ट आई
विज्ञापन


गोरखपुर। पिछली दिवाली में बिक्री के लिए शहर में खलीलाबाद से आए खोवा और खजनी के भैंसा बाजार के पनीर में मिलावट की पुष्टि हुई है। बरगदवां इलाके के एक पनीर उरुवा की एक मिठाई की दुकान से लिए गए खोवा के नमूना में भी फैट कम मिला है। इसके अलावा रायगंज और खजनी में लिए गए दूध में भी मिलावट की पुष्टि हुई है। इसके अलावा राप्तीनगर की एक दुकान से लिए गए आटे का भी एक नमूना फेल हुआ है।
मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अक्तूबर में दशहरा से दिवाली के बीच शहर में लगातार छापा मारकर जांच की थी। उस दौरान लिए गए अधिकांश नमूनों की रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि हो चुकी है। शुक्रवार को कुछ और नमूनों की रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि हुई। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खलीलाबाद से आए दिनेश के खोवा, खजनी के भैंसा बाजार से आए जयहिंद और सुग्रीव यादव के पनीर में मिलावट की पुष्टि हुई है। राधे राधे स्वीट एंड बेकर्स बरगदवा के पनीर एवं उरुवा के मद्देशिया स्वीट हाउस में खोवा में फैट कम मिला है। रायगंज अकलोहिया के शत्रुघ्न यादव, खजनी के शिवमंगल एवं सीताराम यादव के दूध में मिलावटी होने की पुष्टि हुई है। शहर के राप्तीनगर में लिया गया आटे का नमूना भी अधोमानक पाया गया है, जबकि टोटल फूड प्रोडक्टस कूड़ाघाट से लिया गया सॉस का नमूना भी फेल हुआ है।
विज्ञापन

---
वर्जन
अक्तूबर में लिए गए खोवा, पनीर और दूध की कुछ रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि हुई है। जिनसे नमूने लिए गए थे, अब उनको नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed