फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Khichdi Fair: Buses will be available from 17 places, parking will be at six places.

Gorakhpur News: सिरफिरा बेचन रिश्तेदारों पर भी कर चुका हमला, परेशान दूसरी पत्नी ने भी छोड़ दिया साथ

Tue, 17 Dec 2024 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Khichdi Fair: Buses will be available from 17 places, parking will be at six places.
गोरखपुर। चिलुआताल के दहला गांव में आगजनी कर भाइयों को मारने का प्रयास करने वाले सिरफिरे आरोपी बेचन निषाद से ग्रामीणों के साथ ही रिश्तेदार भी पीड़ित हैं। उसकी पहली पत्नी प्रताड़ना की वजह से उसे छोड़कर चली गई। दूसरी पत्नी शांति भी परेशान होकर तीन बच्चों के साथ मायके में रहती है। पत्नी के भाइयों और फूफा भी बेचन के कोपभाजन बन चुके हैं। अब दोनों भाइयों को परिवार समेत जिंदा जलाने की कोशिश की। यह बातें बेचन के पिता मुन्नीलाल ने सोमवार को बताईं।
विज्ञापन



मुन्नीलाल ने बताया कि परिवार के साथ ही लगभग सभी रिश्तेदारों से बेचन मारपीट कर चुका है। सभी ने इसका सामाजिक रूप से बहिष्कार किया। पत्नी को भी बेचन ने कई बार मारा था। मेरा भी हमेशा गला दबाकर मारता था। हरकतों की वजह से घर पर बंटवारा कर सबको अलग-अलग हिस्सा दे दिया गया। अलग करने के बाद भी वह जब भी घर पर आता तो झगड़ा करता था। बेचन गोवा में 2006 में काम करने के दौरान ठेकेदार से कहासुनी होने पर पेट्रोल डालकर वहां फैक्ट्री को जला दिया था। 2016 में हैदराबाद में ठेकेदार डब्बू से कहासुनी हो गई। उसके भाई का घर पर चढ़कर हाथ काट दिया था। इसी आदत की वजह से गांव के उसके सभी मित्रों ने भी दूरी बना ली।
विज्ञापन



आरोपी का खास रिश्तेदार हिरासत में
चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने आरोपी बेचन को पकड़ने के लिए सोमवार को जिले और महाराजगंज में छह जगहों पर छापा मारा। थाना प्रभारी का कहना है कि रिश्तेदारों के घर जाने पर पता चल रहा है कि वे भी बेचन से पीड़ित हैं। ससुराल वाले भी बेचन पर कई बार हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। आरोपी के साले को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

शुक्रवार देर रात दहला गांव में आग से बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उसकी पत्नी माला (25) वर्ष झुलस गए। परिजन और आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बृजेश, मधु और बच्ची रिद्धिमा के हालत में सुधार आया है। जबकि अरविंद और उनकी पत्नी माला की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों की चार दिसंबर को शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed