फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Khichdi Fair: Buses will be available from 17 places, parking will be at six places.

खिचड़ी मेला : 17 स्थानों से मिलेंगी बसें, छह जगहों पर होगी पार्किंग

Tue, 17 Dec 2024 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Khichdi Fair: Buses will be available from 17 places, parking will be at six places.
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में 14 जनवरी से लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियां तेजी पर हैं। जोन के 17 स्थानों से परिवहन की बसें मिलेंगी जो श्रद्धालुओं को गोरखनाथ मंदिर लाएंगी। साथ ही मंदिर के निकट लगभग छह स्थानों पर पार्किंग बनेगी। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा भी कर चुके हैं। मेला लगना भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


खिचड़ी मेले में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा, बिहार और नेपाल से भी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने जरूरी इंतजाम के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के मुताबिक नगर निगम दो महीने तक 40 सफाई कर्मियों की तैनाती करेगा। पांच मोबाइल शौचालय बनेंगे। प्रतिदिन छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी। मेला परिसर में 30 डस्टबिन रखे जाएंगे। पेयजल के लिए 25 हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। चार पानी के टैंकर की भी व्यवस्था रहेगी। 20 जगहों पर अलाव के इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन


पार्किंग की व्यवस्था के लिए जिला उद्योग केंद्र परिसर, एमपी पॉलिटेक्निक, रामलीला मैदान अंधियारी बाग, मेवालाल गुप्त गुरुकुल माध्यमिक विद्यालय, भगवती प्रसाद महिला महाविद्यालय और दुर्गाबाड़ी के पास स्थित जूनियर इंस्टिट्यूट को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नौतनवा, ठूठीबारी, पडरौना, कप्तानगंज, देवरिया, मऊ, बढ़नी, सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज, बस्ती, खलीलाबाद, बलरामपुर, गोंडा, बड़हलगंज, गोला, दोहरीघाट और पिपराइच से श्रद्धालुओं को मंदिर तक लाने के लिए सीधी बसें लगाई जाएंगी। 13 जनवरी से सेवा शुरू होने का अनुमान है। मेला परिसर की निगरानी के लिए पुलिस विभाग की तरफ से कुल नौ वाच टॉवरों, सीसी कैमरों की व्यवस्था रहेगी। एक मेला थाना और सात चौकियां बनेंगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मुस्तैद रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से पांच रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed