{"_id":"68e2d0d5231b28f9140f0fee","slug":"gorakhpur-news-khatu-ko-shyam-rangilo-re-shyam-devotees-danced-on-the-hymns-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1092699-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खाटू को श्याम रंगीलो रे...भजनों पर झूमे श्याम भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खाटू को श्याम रंगीलो रे...भजनों पर झूमे श्याम भक्त
विज्ञापन
श्याम गुणगान समिति की ओर से त्रिदेव आराधना महोत्सव का हुआ शुभारंभ
सजा दरबार, जली ज्योत, 108 महिलाओं ने की पूजा-अर्चना
श्याम बाबा के चरित्र चित्रण पर हुई नृत्य नाटिका
गोरखपुर। श्याम गुणगान समिति की ओर से त्रिदेव आराधना महोत्सव का हुआ शुभारंभ रविवार को सिविल लाइंस स्थित क्लब में किया गया। पहले दिन खाटू श्याम बाबा का गुणगान किया गया। पूजा-अर्चना व ज्योत लेने के बाद पाठ किया गया। साथ ही खाटू को श्याम रंगीलो रे...भजनों पर श्याम भक्त झूम उठे। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। दूसरे दिन सोमवार को राणी सती दादी व तीसरे दिन मंगलवार को बालाजी महाराज का भजन-कीर्तन होगा।
श्याम गुणगान महोत्सव में बाबा श्याम का दरबार सजा हुआ था। कार्यक्रम में शुरु में बाबा की पूजा-अर्चना कर ज्योत जलाई गई। मुख्य यजमान आतिश बरोलिया की ओर से सपरिवार सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर बाबा श्याम का ज्योत स्वरूप में आगमन के लिए अनुरोध किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा की ज्योत ली। 108 महिलाओं ने पूजा-अर्चना की।
कोलकाता से आए पाठ वाचक संदीप सुल्तानिया की ओर से सबसे पहले गणेश की वंदना गणनायक महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है.. के साथ भगवान गणेश का आह्वान किया। हनुमानजी की आराधना दुनिया चले ना श्रीराम के बिना, रामजी चले ना हनुमान के बिना... भजन के साथ कीर्तन में हनुमान को बुलाने का निवेदन किया। श्याम प्रभु का गुणगान श्याम बाबा श्याम बाबा तेरे पास आया हूं चरणों में तेरे अरदास लाया हूं... और दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से... भजनों से श्याम प्रभु को रिझाना शुरु किया।
विज्ञापन
इसके बाद अखंड ज्योत पाठ का वाचन आरंभ किया। अखंड ज्योति पाठ के माध्यम से खाटू श्याम के जीवन चरित्र का बखान किया गया। कोलकाता से आई टीम की ओर से खाटू श्याम के सजीव मंचन का चित्रण प्रस्तुत किया गया। नाट्य मंचन में खाटू श्याम के जन्म, उनकी वीरता, महाभारत में योगदान के साथ-साथ भगवान कृष्ण को शीश का दान देने की सजीव प्रस्तुति की गई। अंत में आरती कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर राजेश मित्तल, नितिन कंदोई, शैलेश बजाज, दीपक अग्रवाल, मनीष छापड़िया, विनीत लाट, संजय गर्ग, राजेश छापड़िया, मनोज बका, धर्मपाल गोयल सहित काफी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे।
--
कोट
त्रिदेव आराधना महोत्सव की शुरुआत हुई है। यह बहुत शुभ अवसर है कि कम से कम एक जगह पर मौजूद होकर हम सब खाटू श्याम बाबा के इस अनुष्ठान में शामिल हो रहे हैं। मन भक्ति से सराबोर है।
- दीपक अग्रवाल, सदस्य, श्याम गुणगान समिति
--
कोट
तीन दिनों तक मन खाटू श्याम बाबा, राणी सती दादी व बालाजी महाराज के चरणों में आस्था के साथ लीन रहेगा। हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है जिसमें मन भक्ति से सराबोर हो जाता है।
- संजय गर्ग, सदस्य, श्याम गुणगान समिति