{"_id":"6758d0a1595924f8b20baaa4","slug":"gorakhpur-news-jhangha-uproar-two-more-arrested-men-absconded-from-both-villages-when-strictness-increased-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-773795-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंगहा बवाल : दो और गिरफ्तार, सख्ती बढ़ी तो दोनों गांवों से पुरुष फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंगहा बवाल : दो और गिरफ्तार, सख्ती बढ़ी तो दोनों गांवों से पुरुष फरार
विज्ञापन
गोरखपुर। क्रिकेट खेलने के मामूली विवाद में दो गांवों के युवकों के भिड़ जाने व चाकू मारने की घटना में शामिल दो और आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उधर, इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। ऐसे में दोनों गांवों के आरोपियों के साथ ही अन्य पुरुष भी फरार हो गए हैं। कई घरों में सिर्फ महिलाएं ही हैं, तो कई घरों पर ताले पड़े हैं।
मंगलवार को एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस फोर्स के साथ दोनों गांवों का मुआयना किया। लोगों से बातचीत कर गांव के माहौल को जाना। हालांकि, एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान जंगल रसूलपुर नंबर दो लक्ष्मीपुर निवासी अजय साहनी व संजय कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को क्रिकेट मैच खेलने के दौरान दो गांवों के युवकों में विवाद हो गया था। संदीप चौहान व बलिद्र राजभर के बीच हुआ विवाद उस समय बढ़ गया, जब शनिवार को बलिद्र राजभर पक्ष के लोग संदीप के घर पर उलाहना लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और बलिद्र पक्ष से चाकू से हमला कर दिया गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद गांव वालों ने बलिद्र पक्ष की पिटाई कर दी। सूचना पर बीचबचाव करने गए दरोगा भी चोटिल हो गए। अब इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। अब तक दोनों पक्षों से सात लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। अन्य की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।