{"_id":"685468dd47fe018fb305c6f2","slug":"gorakhpur-news-jewelry-fraud-case-police-got-the-photo-and-vehicle-number-of-the-youth-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-976750-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर ठगी का मामला: पुलिस के हाथ लगी युवक की फोटो और गाड़ी नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर ठगी का मामला: पुलिस के हाथ लगी युवक की फोटो और गाड़ी नंबर
विज्ञापन
बिजनेसमैन बन महिलाओं से जेवर ठगने वाले युवक की पुलिस तलाश में जुटी
गगहा। गगहा क्षेत्र में बिजनेसमैन बन महिलाओं से जेवर ठगने और यौन शोषण मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने आरोपी युवक की फोटो और गाड़ी का नंबर हासिल कर लिया है। आरोपी की पहचान हो गई है, जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है।
एक महिला ने गगहा थाना में जेवर छीनने की शिकायत दर्ज कराई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को उसकी बातों में अंतर नजर आया। जब पुलिस ने महिला से दबाव डालकर पूछताछ की तो उसने बताया कि एक युवक ने उसे बड़ा बिजनेसमैन बताकर बरगलाया था। उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया, अच्छे कपड़े पहनकर आया और उस पर पैसे भी खर्च किए। कुछ दिनों बाद उसने महिला के जेवरों को हल्का बताते हुए नए गहने बनवाने का झांसा दिया। महिला ने अपना मंगलसूत्र, कानों की बाली और अन्य गहने दे दिए, लेकिन बाद में युवक का फोन बंद मिला।
पुलिस ने जब युवक के नंबर की जांच की, तो पता चला कि उसने क्षेत्र की कई महिलाओं को इसी तरह ठगा है। जब मामला सामने आया, तो कई पति स्तब्ध रह गए। थाने पर बुलाई गईं कुछ महिलाओं के पति खुद को कोसते नजर आए, क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी पत्नियां किसी अजनबी के झांसे में आ जाएंगी।
विज्ञापन
सीओ बांसगांव दरवेश कुमार ने बताया, आरोपी की पहचान हो चुकी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।