फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Jewellery worth Rs 35 lakh along with cash stolen from three houses in Gagaha

Gorakhpur News: गगहा में तीन घरों से नकदी समेत 35 लाख रुपये के जेवर चोरी

Mon, 25 Aug 2025 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Jewellery worth Rs 35 lakh along with cash stolen from three houses in Gagaha
गगहा थानाक्षेत्र के ठठौली और लखैड़ी (देवकली) गांव की घटना, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड की टीम ने जुटाए साक्ष्य, संगठित गिरोह के शामिल होने की आंशका

गगहा। सिकरीगंज के बाद शनिवार रात चोरों ने गगहा इलाके के दो गांवों में तीन घरों का ताला तोड़कर नकदी समेत 35 लाख के जेवर उड़ा दिए। शनिवार सुबह पीड़ितों ने जानकारी पुलिस को दी। पिछले 48 घंटे में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। घटनाएं गगहा के ठठौली और लखैड़ी (देवकली) गांव में हुई। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड की टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

ग्राम पंचायत ठठौली निवासी खंड संघ संचालक सुधीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात घर के एक कमरे में सो रहे थे। तभी बरामदे में बने कमरे का ताला तोड़कर घुसे चोर अलमारी के लॉकर में रखे नकदी समेत 25 लाख रुपये के जेवर ले गए। चोरों ने दूसरे कमरे में रखे लॉकर को भी ले जाने की कोशिश की। हालांकि वे असफल रहे। इसके बाद चोर पास ही स्थित रिटायर्ड सीएमओ डॉ. मदन मोहन सिंह के घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। एक-एक कर छह कमरों के ताले तोड़कर 20 हजार नकदी समेत 10 लाख रुपये के जेवर उड़ा दिए। घटना के वक्त वह अपने घर के बाहर वाले कमरे में परिवार के साथ सो रहे थे, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। अमरेश सिंह ने बताया कि परिवार बेटे की शादी की तैयारी में था। इसके लिए कुछ जेवर हाल ही में बनवाए गए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा चोर 500 दूर स्थित लखैड़ी में डॉ. नागेंद्र मिश्र के घर की खिड़की का ग्रील काटकर अंदर घुस गए। जहां संदूक व अलमारी में रखे 1.50 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। घटना के वक्त उनका भी परिवार एक कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
रविवार को तीन घरों में लाखों की चोरी की सूचना पर डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर साक्ष्य एकत्रित किए। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से उंगलियों के निशान और कई अन्य साक्ष्य भी मिले हैं। वहीं डॉग स्क्वायड ने गांव की गलियों में कई जगह घूमकर छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।


ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव में पुलिस की गश्त न होने के कारण चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब एक ही रात में तीन घरों के ताले तोड़े गए और परिवार को भनक तक नहीं लगी, तो यह स्पष्ट है कि चोर बेहद शातिर और संगठित तरीके से काम कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस केवल घटनाओं के बाद दिखावे की कार्रवाई करती है, जबकि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
कोट
प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वारदात किसी संगठित गिरोह ने की है। पुलिस टीम लगातार आसपास के इलाकों में छानबीन कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

- जितेंद्र कुमार तोमर, एसपी साउथ
--

चोरी की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय
गोरखपुर जिले में पिछले कुछ महीनों से लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। हाल ही में सिकरीगंज और गोला क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी का अभी तक पुलिस व एंटी थेप्ट सेल की टीम पर्दाफाश नहीं कर सकी है। ऐसे में गगहा में चोरी की वारदात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुलिस रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी नहीं रखेगी, तब तक चोर बेखौफ होकर वारदातें करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed