फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, JE's friend took his Scorpio, threatened him when he asked for it, case registered

Gorakhpur News: 'न कार देंगे...न किस्त भरेंगे, भूल जाओ गाड़ी', जेई ने मांगी अपनी गाड़ी- दोस्त ने धमकाया

Wed, 11 Jun 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur,  JE's friend took his Scorpio, threatened him when he asked for it, case registered
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र के पूर्वोत्तर रेलवे में जूनियर इंजीनियर संतोष श्रीवास्तव की स्कॉपियो उनके दोस्त ने हड़प ली है। कुछ दिन के लिए आरोपी दोस्त गाड़ी मांगकर ले गया था। आरोप है कि गाड़ी मांगने पर आरोपी ने धमकी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी बांसगांव इलाके के वार्ड संख्या 12 दक्षिण टोला निवासी मनीष सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। शाहपुर इलाके के जंगल मातादीन स्थित नाथपुरम कॉलोनी निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव पूर्वोत्तर रेलवे में जूनियर इंजीनियर (जेई) पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 अगस्त 2023 को लोन पर स्कॉर्पियो कार खरीदी थी।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद बांसगांव निवासी उनके दोस्त मनीष सिंह गाड़ी मांगकर ले गए और कहा कि वह इसकी किस्त जमा करते रहेंगे। किस्त जमा नहीं करने पर गाड़ी मांगी तो वह टालमटोल करते हुए टरकाने लगा। इसी तरह करते हुए डेढ़ साल बीत गया। एक दिन फोन करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि भूल जाओ, न कार देंगे न ही किस्त जमा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed