फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Janardan Tiwari became the district president for the third time, Devesh Srivastava took over as the metropolitan president

Gorakhpur News: जनार्दन तिवारी तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष, देवेश श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष की कमान

Mon, 17 Mar 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Janardan Tiwari became the district president for the third time, Devesh Srivastava took over as the metropolitan president
भाजपा ने जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के नाम घोषित किए
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय से नाम घोषित करने के बजाय, इस बार जिला कार्यालयों पर हुई घोषणा
गोरखपुर। भाजपा ने रविवार को जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई। पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में चुनाव अधिकारी पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के नाम की घोषणा की गई। वहीं बेनीगंज स्थित महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष पद के तौर पर देवेश श्रीवास्तव के नाम की घोषणा की गई। जनार्दन तिवारी बार जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं, वहीं देवेश को पहली बार मौका मिला है।
जिला कार्यालय के खचाखच भरे सभागार में सभी मंडल अध्यक्ष, जिले के पदाधिकारी एवं जिले में निवास करने वाले क्षेत्रीय पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला, विधायक विमलेश पासवान, विधायक श्रीराम चौहान, विधायक महेंद्र पाल सिंह, एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक बेचन राम, जिला महामंत्री व पिछड़ा आयोग के सदस्य डॉ. आरडी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय राय की मौजूदगी में जिला चुनाव अधिकारी केदारनाथ सिंह ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के लिए जनार्दन तिवारी के नाम की घोषणा की। उनके नाम की घोषणा होने पर पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी। इससे पूर्व जिला चुनाव अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों एवं चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

--
युवा मोर्चा से शुरू किया सियासी सफर
तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने जनार्दन तिवारी का सियासी सफर 1991 में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल इकाई में महामंत्री पद से शुरू हुआ था। 1998 में भटहट ब्लाॅक के मंडल अध्यक्ष बनाए गए। 2007 में उपाध्यक्ष और 2012 में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद क्षेत्रीय कमेटी में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वार्ड सदस्य से अध्यक्ष तक पहुंचे देवेश
महानगर अध्यक्ष बने देवेश श्रीवास्तव भी संगठन से लंबे समय से जुड़े हैं। वार्ड सदस्य से शुरूआत कर मंडल उपाध्यक्ष और अध्यक्ष बने। इसके बाद महानगर कमेटी में उपाध्यक्ष और महामंत्री रहे। अब उन्हें महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed