फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Jam: Entry of auto and e-rickshaws banned in Mahewa Mandi

जाम : महेवा मंडी में आटो व ई-रिक्शा के प्रवेश पर लगी रोक

Fri, 24 Oct 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Jam: Entry of auto and e-rickshaws banned in Mahewa Mandi
आगे से रोका तो पीछे के रास्ते से घुस गए वाहन, मंडी के अंदर रहा जाम
विज्ञापन


गोरखपुर। छठ महापर्व को लेकर महेवा मंडी में बाहर से व्यापारी आ रहे हैं। इसे लेकर जाम की समस्या बढ़ गई है। जाम को देखते हुए मंडी समिति ने बृहस्पतिवार से आटो व ई-रिक्शा के मुख्य द्वार से प्रवेश पर रोक लगा दी। हालांकि, मेन गेट से रोक के बाद कई वाहन पीछे के गेट से अंदर घुस गए। इससे मंडी में जाम की स्थिति बनी रही।
छठ पर्व के कारण बृहस्पतिवार को मंडी में भीड़ इतनी अधिक थी कि लोगों का पैदल चलना भी दुभर था। वाहनों के मंडी के अंदर माल लोड करने और बाहर निकलने के कारण जाम की स्थिति रही। दूसरी तरफ मुख्य द्वार से मंडी में अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक को देखते हुए कई वाहन पिछले गेट की ओर से घुस गए। इस वजह से अंदर जाम लगी तो लोगों को बाहर निकलने के लिए घंटो जद्दोजहद करनी पड़ी। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंहानिया ने छठ पर भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस और 24 घंटे पुलिस फोर्स तैनात किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मंडी सचिव डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि मुख्य द्वार से आटो व ई-रिक्शा पर रोक लगाई गई है। बाहर से आने वाले व्यापारियों के वाहन अंदर प्रवेश कर रहे हैं। वन-वे लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed