फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Jagga, who threatened Nihal's mother and friends, has gone to jail twice.

Gorakhpur News: निहाल की मां व दोस्तों को धमकी देने वाला जग्गा दो बार जा चुका है जेल

Thu, 02 Jan 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Jagga, who threatened Nihal's mother and friends, has gone to jail twice.
देवरिया। निहाल हत्याकांड के बाद उसके परिजनों व दोस्तों को धमकी देने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एसपी के निर्देश पर पुलिस जग्गा का आपराधिक इतिहास खंगालते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई में जुट गई है। निहाल की मां ने एसपी से मिलकर उसके दोस्तों को धमकी मिलने की जानकारी दी थी। दोस्तों के जरिये स्वयं व परिवार को भी धमकी देने के बारे में अवगत कराया था। उन्होंने बदमाश जग्गा पर आरोप लगाया था। पुलिस अब उसका आपराधिक इतिहास जुटाते हुए उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है। चर्चा है कि आरोपी जग्गा पूर्व में दो बार जेल जा चुका है। वह निहाल हत्याकांड में जेल गए अपने साथियों के साथ छोटी-मोटी वारदातों को भी अंजाम देता रहा है।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर गांव से शहर के देवरिया रामनाथ उत्तरी में बने आवास लौटते समय निहाल को बाइक सवार अपराधियों ने जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास सात नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इसमें शामिल दोनों शूटर अमन गिरि, बृजेश गोस्वामी के अलावा आलोक कुमार राजभर, नामजद आशीष पांडेय, दीपक मिश्र और अनुराग गुप्ता को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब निहाल की मां गायत्री सिंह व पिता विश्वजीत सिंह सोमवार को एसपी विक्रांत वीर से मिले। गायत्री सिंह ने परिवार और निहाल के दोस्तों को धमकी दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने खोराराम के जग्गा नामक बदमाश पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मेरे बेटे के दोस्तों को हमसे दूरी बनाते हुए अलग रहने की धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि जग्गा पूर्व में दो बार जेल जा चुका है। लूट, छिनैती, रंगदारी, चोरी आदि मामलों को अंजाम देता रहा है। पूर्व में गोरखपुर में जाली नोट खपाने के मामले में भी इसका नाम आ चुका है। गोरखपुर पुलिस भी इसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दीपक के साथ जग्गा का वीडियो फुटेज दिया
गायत्री सिंह ने एसपी विक्रांत वीर को उपलब्ध कराए गए साक्ष्य में जग्गा की तस्वीर के साथ दो वीडियो फुटेज भी मुहैया कराया है। इसमें निहाल हत्याकांड में जेल में बंद दीपक मिश्र के साथ असलहा लहराते दो वीडियो में जग्गा भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। एक वीडियो में कोई जग्गा का नाम भी पुकार रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

निहाल सिंह की मां गायत्री सिंह की तरफ से उपलब्ध कराए गए फुटेज की जांच कराई जा रही है। फुटेज कहां का है इस संबंध जानकारी ली जा रही है। जग्गा का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विक्रांत वीर, एसपी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed