फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: It was cloudy during the day, it drizzled...the mercury dropped.

Gorakhpur News: दिन में छाए रहे बादल, हुई बूंदाबांदी...पारा लुढ़का

Wed, 25 Dec 2024 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: It was cloudy during the day, it drizzled...the mercury dropped.
गोरखपुर। बीते करीब एक सप्ताह से निकल रही चमकदार धूप की चमक मंगलवार को गायब हो गई। पश्चिमोत्तर भारत से आए बादलों ने सूरज काे छिपा लिया और दिन का तापमान गिराकर ठंड को अचानक तेजी से बढ़ा दिया। पूरे दिन धूप का दर्शन नहीं हो सका, जिसके चलते रिकार्ड तापमान से अधिक की ठंड का अहसास हुआ। शहर के कई हिस्सों में दिन में बूंदाबांदी भी हुई। शाम ढलने के साथ ठंड और बढ़ गई, कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, यह सिलसिला जारी रहेगा। दिसंबर के अंत तक ठंड चरम पर पहुंच जाएगी और जनवरी में जमकर सताएगी।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम के मिजाज में यह बदलाव पश्चिमोत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के पंजाब तक पहुंचने के साथ ही बादलों ने डेरा डाल दिया। बारिश सा मौसम बना दिया। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी करा दिया। उन्होंने यह बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर बन रहा है, जो 26 दिसंबर तक सक्रिय हो जाएगा और ठंड बढ़ने के सिलसिले को आगे बढ़ाएगा। नए पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होगा, इसलिए उसके सक्रिय होते ही पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी और वह पहाड़ों की ठंड को पूरी तेजी से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचाएगी। इसके चलते न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान भी गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हवा के साथ आ रही नमी वातावरण की आर्द्रता का प्रतिशत बढ़ाएगी और रिकार्ड तापमान से अधिक की ठंड का निरंतर अहसास कराएगी। दिन भर धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान बीते दिन के मुकाबले डेढ़ डिग्री सेल्सियस गिर गया। सोमवार को जो अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था, वह मंगलवार को 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

ऐसे गिरा अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तारीख, तापमान

24 दिसंबर, 23.6
23 दिसंबर, 25.0
22 दिसंबर, 25.2
21 दिसंबर, 25.4
20 दिसंबर, 25.8

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed