फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: It took time to drown while trying to save the sisters, fishermen saved Sakina

Gorakhpur News: बहनों को बचाने की कोशिश में डूबने में समय लगा, मछुआरों ने सकीना को बचा लिया

Thu, 29 May 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: It took time to drown while trying to save the sisters, fishermen saved Sakina
तीन किशोरियों की राप्ती नदी में डूबने से मौत का मामला
विज्ञापन

कैंपियरगंज (गोरखपुर)। राप्ती नदी में डूबती बहनों को सकीना ने बचाने की खूब कोशिश की थी। हालांकि उसे तैरना नहीं आता था लेकिन उसने बहनों को बचाने के लिए हाथ-पांव तेजी से चला रही थी। इससे डूबने में उसे कुछ समय लगा। इसी बीच मछुआरे पहुंच गए और सकीना को बाहर निकाल लिया। जब तक तीनों किशोरियों को बचाते जाते वे नदी में डूब चुकी थीं।
यह जानकारी घटना के दौरान मौजूद नजरिन और परिवार वालों से मिली। जानकारी के अनुसार, मिरिहिरिया गांव के पास राप्ती नदी में आफरीन, साबरीन, नाजिया और सकीना नहा रही थीं। इसी दौरान चारों डूबने लगीं। नजरिन और परिवार वालों के अनुसार, डूबने के दौरान सकीना ने बहनों को बचाने की कोशिश की। हालांकि उसे खुद तैरने नहीं आता था। नदी किनारे दो वर्षीय मासूम के साथ बैठी नजरिन के यह शोर मचाया तो मछुआरे पहुंच गए। उन्होंने सकीना को बचा लिया। इधर, दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने नदी में बुधवार सुबह सात बजे से रेस्क्यू अभियान चलाया। साबरीन के शव को डेढ़ बजे व नाजिया के शव को शाम चार बजे बरामद कर कर लिया।
विज्ञापन

------
आफरीन और साबरीन ने इसी वर्ष पास की थी हाईस्कूल की परीक्षा
उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए आए दिन राप्ती नदी में नहाना दो सगी व एक चचेरी बहन को महंगा पड़ गया। घटना के बाद तीनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो सगी बहन आफरीन और साबरीन की मां नाजिमा खातून बेटियों को याद कर बार-बार अचेत हो जा रही थीं। ग्रामीणों ने बताया कि आफरीन और साबरीन के पिता की मौत आठ वर्ष पहले हो चुकी हैं। दोनों गरीब परिवार से हैं। पिता की मौत के बाद उसकी मां चारों बच्चों को संभाल रही थीं। परिजनों ने बताया कि आफरीन और साबरीन इसी वर्ष श्रीमती कैलाशी पांडेय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज मूसावर कैंपियरगंज से फर्स्ट डिवीजन से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गांव में पसरा रहा सन्नाटा
कैंपियरगंज के मिरिहिरिया गांव में तीन किशोरियों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार शाम से गांव के कई घरों में चूल्हा नहीं जले थे। तीनों किशोरियों की मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर हाल बुरा था। इजराइल और मुस्तकीम के परिवार के अलावा पूरे मोहल्ले में मंगलवार देर शाम से ही चूल्हा नहीं जला था। शव मिलने के बाद ग्रामीणों व रिश्तेदार का आना-जाना देर शाम तक लगा रहा। आर्थिक स्थिति कमजोर देख गांव के प्रधान भवानी शंकर, दीपू पांडेय, बाबूराम, गिरीश, जगदंबा, भाजपा नेता संगम द्विवेदी ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed