फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: It rained heavily throughout the day, there will be heavy rain tomorrow

Gorakhpur News: पूरे दिन रिमझिम बरसे बदरा, कल होगी तेज बारिश

Tue, 05 Aug 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: It rained heavily throughout the day, there will be heavy rain tomorrow
सोमवार को रिमझिम बारिश में शास्त्री चौराहे से आते जाते लोग।
दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के बाद बढ़ी है बारिश
विज्ञापन

अभी भी अनुमान से 10 प्रतिशत कम हुई है बारिश
गोरखपुर। बीते दो दिन में 45 एमएम बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। हालांकि अभी भी पूर्वानुमान से 10 फीसदी कम बारिश हुई है। बुधवार व बृहस्पतिवार को फिर तेज बारिश की संभावना है।
इस बार जुलाई में पूर्वांचल से मेघ रूठ गए थे। जुलाई के तीन सप्ताह तक बेहद कम बारिश होने से गर्मी ने हालत बिगाड़ दी थी। अषाढ़ में हवा इतनी गर्म हो गई थी कि लू का अहसास होने लगा था। 28 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना, जिसके बाद मानसून दोबारा सक्रिय हुआ और बारिश शुरू हुई। रविवार को जिले भर में 39 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही बूंदाबांदी और सावन की रिमझिम फुहारें पड़ने लगी थीं। दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश थोड़ी तेज हुई। इसके बाद फिर बूंदाबांदी होने लगी। शाम को घने बादल छाए और लगा कि जोरदार बारिश होगी लेकिन बूंदाबांदी ही होती रही। पूरे दिन में कुल मिलाकर 10 एमएम ही बारिश हुई लेकिन बादल छाए रहने, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से तापमान में कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed