फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: It rained... got relief from the heat, chances of rain again after 10

Gorakhpur News: बरसे बदरा... गर्मी से मिली राहत, 10 के बाद फिर बारिश के आसार

Mon, 08 Sep 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: It rained... got relief from the heat, chances of rain again after 10
करीब डेढ़ घंटे की बारिश से सुहावना हुआ मौसम, आज भी पड़ेगी रिमझिम फुहार
विज्ञापन

गोरखपुर। गर्मी और उमस के बीच रविवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। अभी सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 10 सितंबर के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है।
शनिवार से ही बदले मौसम के मिजाज का असर रविवार को भी देखने को मिला। सुबह धूप देखी गई लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ गई। दोपहर एक बजे के करीब बारिश शुरू हुई। डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि, तापमान अधिक होने के कारण कुछ देर बाद ही उमस परेशान करने लगी। देर शाम भी बारिश की संभावना बनी रही। कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हुई भी। अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से आधा डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 31.5 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक तेजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लोकल फेनोमेना के कारण गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान तापमान अधिक होने और आर्द्रता बढ़ने की वजह से बारिश हुई है। यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed