फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Is there a leopard or not... now the forest department will search for it by beating a drum

Gorakhpur News: तेंदुआ है या नहीं...अब डुगडुगी पिटवा कर खोजेगा वन विभाग

Fri, 08 Aug 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Is there a leopard or not... now the forest department will search for it by beating a drum
11 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिला तेंदुए का सुराग
विज्ञापन

गोरखपुर। मोहनापुर में तेंदुआ है या नहीं इसका पता नहीं चल पा रहा है। 28 जुलाई के बाद से उसे देखा भी नहीं गया। यादव टोला की गीता यादव पर हमले के बाद से वन विभाग की टीम दिन-रात गश्त कर रही है।
30 जुलाई को संजय यादव के गेट के सामने देखने का दावा किया गया लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो सकी। 11 दिन बीत जाने के बाद अब वन विभाग डुगडुगी पिटवाएगा। शुक्रवार को इसके साथ पूरे मोहनापुर में टीम घूमेगी। इसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। फूल तोड़ते समय सुबह पांच बजे गीता यादव पर वन्यजीव ने हमला किया था। उनके चेहरे पर पंजे के घाव थे। हालांकि घर वाले यही जान रहे थे कि कुत्ते ने हमला किया है। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने बताया कि यह घाव कुत्ते के पंजे का नहीं है।
विज्ञापन

इसी दौरान गीता के बेटे के मोबाइल पर एक तेंदुए का वीडियो आया। वीडियो के मुताबिक, मोहनापुर में स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के पास 28 जुलाई की भोर में 3:59 बजे तेंदुआ दिखा था। सूचना पर पहुंची वन विभाग और शाहपुर थाना पुलिस ने उस मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर लगे सीसी कैमरे से उसकी पुष्टि की। तभी से स्थानीय लोगों में तेंदुए की दहशत है। मोहनापुर में आते हुए सभी ने उसे देखा लेकिन उसके चले जाने या होने के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। उसके होने की आशंका में वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। यहां के लोग शाम होते ही घरों में चले जा रहे हैं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घर के अंदर हैं। बच्चों को स्कूल छोड़ने और छुट्टी के समय लेने के लिए अभिभावक खुद जा रहे हैं। स्कूल के चारों तरफ खाली प्लॉट के आसपास सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed