{"_id":"68b8a63a223d06c01f04cc7c","slug":"gorakhpur-news-irregularities-found-in-three-fertilizer-committees-and-one-shop-notice-issued-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1059579-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खाद की तीन समिति व एक दुकान पर मिली अनियमितता, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खाद की तीन समिति व एक दुकान पर मिली अनियमितता, नोटिस
विज्ञापन
किसान के जोत बही के हिसाब से खाद न बेचने पर 10 दुकानों से बिक्री पर रोक
कृषि विभाग की टीम ने जांच के दौरान पाई खामियां
गोरखपुर। कृषि विभाग की टीम ने भटहट इलाके में खाद की दुकानों पर औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर बड़ी कार्रवाई की है। तीन समितियों और एक दुकान पर अनियमितता पाए जाने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में 10 दुकानों पर किसान के जोत के हिसाब से खाद की ब्रिकी नहीं मिलने पर वहां बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 30 अगस्त को जांच के दौरान चार जगहों पर अनियमितता पाई गई। एम-पैक्स लि. लंगड़ी गुलरिहा, भटहट से दूसरे जिले के किसानों को खाद बेची गई थी। इसी तरह एम-पैक्स लि. जंगल डूमरी नं. 2 और एम-पैक्स लि. समदार खुर्द भटहट समिति समय से खुली नहीं मिली। इसी प्रकार दूसरे जिले के किसानों को खाद बेचने के चलते वन स्टाफ शॉप एग्री जंक्शन बंगला को भी नोटिस जारी किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एक सितंबर को आईएफएमएस पोर्टल पर 24 अगस्त से 31 अगस्त तक निजी खाद की दुकानों की बिक्री सूची की जांच की गई। इसमें पाया गया कि 10 दुकानों पर कृषक जोत के आधार पर बिक्री नहीं हुई है। यहां एक ही किसान को 5 से 21 बोरी तक खाद बेची गई है। मेसर्स मौर्या ट्रेडिंग रसूलपुर सोनबरसा, राहुल ट्रेडर्स महदेवा बाजार, किसान सेवा केंद्र देईडीहा, अंबे खाद भंडार गगड़ा, अर्थव ट्रेडर्स जगदीशपुर भलुआन, गोस्वामी खाद भंडार दुघरा, जनता खाद भंडार धुरियापार, नवीन खाद भंडार राजी राजधानी, खाद भंडार बेलीपार, विकास खंड कौड़ीराम, मौर्या बीज भंडार सिसवा सोनबरसा के संचालक को नोटिस दिया गया है। यहां बिक्री पर रोक लगा दी गई है।