फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: IPL is providing a platform to emerging players: Mukesh

उभरते खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध करा रहा आईपीएल : मुकेश

Fri, 08 Aug 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: IPL is providing a platform to emerging players: Mukesh
एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार व आकाशदीप
विज्ञापन

क्रिकेटर आकाशदीप ने कहा- प्रतिभाओं को तरासने का काम कर रहा आईपीएल
गोरखपुर। भारतीय टीम के दो तेज गेंदबाजों मुकेश कुमार और आकाशदीप बृहस्पतिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान दोनों मुकेश कुमार ने कहा आईपीएल एक ऐसा मंच है जहां उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिल रहा है।
मीडिया से बातचीत के दौरान मुकेश ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार के गोपालगंज जिले के छोटे से गांव काकड़कुंड से अपने क्रिकेट की शुरुआत की थी। यहां से उन्होंने भारतीय टीम तक का सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत के दम पर कोई भी क्रिकेटर भारतीय टीम में पहुंच सकता है। टी-20 एशिया कप में भारतीय टीम में शामिल होने की उम्मीद के सवाल पर मुकेश ने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी पर लगातार मेहनत कर रहे हैं। टीम में चयन का निर्णय बीसीसीआई की चयन समिति करेगी।
विज्ञापन

इस महीने संपन्न हुए इंडिया और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अपने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर बिहार के सासाराम जिले के रहने वाले आकाशदीप ने कहा कि एक क्रिकेटर को कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। हिम्मत नहीं हारने का ही नतीजा था कि उनका चयन भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए हुआ। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड की यह सीरीज उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी, क्योंकि पहली बार उन्होंने यहां मैच के एक इंनिंग में पांच विकेट लिया। साथ ही इस सीरीज में उनके बल्ले से पचासा भी लगा। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य बहुत ही उज्जवल है। देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आईपीएल प्रतिभाओं को तराशने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed