फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Involvement of 21 more including the wife of main accused Anirudh was found, accused

Gorakhpur News: मुख्य आरोपी अनिरुद्ध की पत्नी समेत 21 और की मिली संलिप्तता, आरोपी बने

Mon, 18 Aug 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Involvement of 21 more including the wife of main accused Anirudh was found, accused
चार होटल संचालक, 9 युवतियां भी धंधे में शामिल, तालिबान नाम का युवक लड़कियों को होटलों में पहुंचाता था
विज्ञापन

इंस्टाग्राम से नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर कराते थे धंधा
गोरखपुर। हुक्काबार की आड़ में लड़कियों से देह व्यापार के मामले में सीओ की जांच में 21 और के नाम सामने आए हैं। इसमें मुख्य आरोपी अनिरुद्ध ओझा के साथ उसकी पत्नी रुचि, होटल संचालक अनुराग कुमार सिंह, तालिबान नामक एक युवक समेत 21 शामिल हैं। पहले 17 लोग आरोपी बनाए गए थे। जांच में पता चला है कि चार होटल संचालक और 9 युवतियां इस धंधे में जुड़े हुए थे। पुलिस ने अपनी विवेचना में इन सबके नाम बढ़ा दिए हैं और इनकी तलाश भी शुरू कर दी है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि तालिबान नामक युवक अनिरुद्ध के इशारे पर शहर के कई होटलों में लड़कियों की सप्लाई करता था। इसके साथ ही वह नाबालिग लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार कराता था। चार होटलों कृष्णा इन, साईं ग्रेड, ताज इन और मयूर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने पहले की जांच में मुख्य आरोपी अनिरुद्ध की पत्नी रुचि को आरोप मुक्त कर दिया था लेकिन अब सीओ योगेंद्र सिंह की जांच में रुचि की संलिप्तता भी सामने आई है और उसी भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

रामगढ़ताल इलाके की नाबालिग लड़की के साथ शाहपुर क्षेत्र के फ्लाई इन वन होटल के हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। 2 जनवरी 2025 को रामगढ़ताल थाने में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद 9 जनवरी को हुक्का बार में छापा पड़ा और बड़े पैमाने पर देह व्यापार की बात सामने आई। रामगढ़ताल थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस ने जांच शुरू की। तब कई बड़े नाम सामने आए और देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। शाहपुर पुलिस और रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने जांच कर सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाई इन होटल का संचालक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बरवा सरसंड का विमल विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
इनके खिलाफ हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
अनिरुद्ध ओझा उर्फ सोखा को गैंग लीडर और प्रियांशु जायसवाल, अनुराग सिंह, राजन उर्फ वसीम अहमद, विमल विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला, नंदिनी उर्फ परी, अजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता, गौरव कुमार, अजय सिंह।
--
कोट
सीओ कैंट मामले की जांच कर रहे हैं। मामले की विवेचना चल रही है। 21 और लोगों की संलिप्तता मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed