{"_id":"67a7af838aa17755b20b5686","slug":"gorakhpur-news-investigation-into-property-of-three-cattle-smuggling-accused-of-gulriha-begins-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-834783-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गुलरिहा के तीन पशु तस्करी के आरोपियों की संपत्ति की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गुलरिहा के तीन पशु तस्करी के आरोपियों की संपत्ति की जांच शुरू
विज्ञापन
गुलरिहा। दहला के अनूप यादव, सतीश यादव व सोनू यादव पर विभिन्न थानों में पशु तस्करी के केस में वांछित हैं। तीनों के घर शनिवार को गुलरिहा और कैंट पुलिस और राजस्व टीम पहुंची। वहां से संपत्ति और अवैध निर्माण की जानकारी टीम ने जुटाई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के अवैध निर्माण को चिह्नित कर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर दो टोला दहला निवासी अनूप यादव, सतीश यादव व सोनू यादव लगातार कई वर्षों से पशु तस्करी संलिप्त हैं। कैंट व शाहपुर पुलिस ने तीनों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई कर चुकी है। सतीश व अनूप गुलरिहा थाने के हिस्ट्रीशीटर भी है। तीनों आरोपियों ने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्ति से गुलरिया क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो स्थित दहला में प्राथमिक पाठशाला (आराजी नंबर 1075) पंचायत भवन (आराजी नंबर 1074) व खेल के मैदान (आराजी नंबर 1071) पर अवैध कब्जा करके भवन निर्माण किया गया है।