फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Investigation into property of three cattle smuggling accused of Gulriha begins

Gorakhpur News: रील बनाने के लिए लूट लिया ड्रोन कैमरा...पकड़े गए दो किशोर

Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Investigation into property of three cattle smuggling accused of Gulriha begins
गोरखनाथ क्षेत्र के आदर्श प्रजापति ने ओएलएक्स पर बेचने के लिए डाला था ड्रोन कैमरा
विज्ञापन


ओएलएक्स से नंबर लेकर आदर्श को कॉल कर ड्रोन खरीदने के लिए कैमरा लेकर बुलाया था कैंपियरगंज
सात फरवरी को कैंपियरगंज पहुंचने पर आदर्श प्रजापति से चार छात्रों ने मिलकर छीन लिया था कैमरा

गोरखपुर। ओएलएक्स पर खरीद-फरोख्त के लिए अपलोड किए गए ड्रोन कैमरा का फोटो देखकर छात्रों के अंदर खुराफात जागा। चार छात्रों ने ओएलएक्स से कैमरा बेचने वाले का मोबाइल नंबर निकालकर कॉल करके खरीदारी के लिए कैंपियरगंज बुलाया। वहां मारपीट कर ड्रोन कैमरा छीनकर भाग गए। कैंपियरगंज पुलिस ने शनिवार को दो किशोरों को पकड़कर ड्रोन कैमरा बरामद कर लिया। किशोरों ने पूछताछ में बताया कि रील बनाने के लिए उन्होंने कैमरा छीना था।
लूट में साथ देने में दो और आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए किशोर इंटरमीडिएट के छात्र हैं। गोरखनाथ इलाके के राजेंद्र नगर निवासी आदर्श प्रजापति ने सात फरवरी को कैंपियरगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्हें अपना ड्रोन कैमरा बेचना था। उसका फोटो ओएलएक्स पर अपलोड किया था। कुछ दिन बाद एक व्यक्ति ने उसे फोन कर कहा कि कैमरा खरीदना चाहता है।
विज्ञापन

पांच फरवरी को उस व्यक्ति ने आदर्श को कैंपियरगंज के फरेंदा रोड पर स्थित एक होटल से लगभग 100 मीटर पहले आने के लिए कहा। आदर्श ने बताया कि जब वह निर्धारित स्थान पर पहुंचा, तो एक बाइक से तीन युवक वहां पर पहुंचे। देखने के बहाने कैमरा लेने के बाद आदर्श पर हमला कर दिया। पिटाई करने के बाद कैमरा लेकर कैंपियरगंज की तरफ भाग गए। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद तत्काल पुुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर बाल अपचारियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed