फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Investigation begins into the fraud case in the name of Lakhpati Didi

Gorakhpur News: लखपति दीदी के नाम पर जालसाजी मामले की जांच शुरू

Sun, 27 Apr 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Investigation begins into the fraud case in the name of Lakhpati Didi
महिलाओं से पूछताछ कर पुलिस जुटा रही आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य
विज्ञापन


लखनऊ के तीनों आरोपियों के बारे में पुलिस एकत्रित कर रही जानकारी
गोरखपुर। पीएम की लखपति दीदी योजना के नाम पर जालसाजी के मामले की जांच शुरू हो गई है। शाहपुर पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से पूछताछ कर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित किए हैं। वहीं लखनऊ पुलिस से भी संपर्क कर आरोपियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। कुछ आरोपियों के फोटो भी भेजे गए हैं। साथ ही लखनऊ में एनबीएफडीसी का ऑफिस था, इसकी तस्दीक कराई जा रही है।

राप्तीनगर की सीमा यादव ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर लखनऊ के एनबीसीएफडीसी (राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम) सेक्टर ए के मैनेजर राजेश उर्फ राजेश जायसवाल, असिस्टेंट लोन नोडल ऑफिसर रमेश चंद्र और गीता सैनी पर केस दर्ज कराया है। सीमा ने तहरीर देकर बताया है कि एक अखबार में इश्तेहार छपा था। जिसे पढ़कर मेरे साथ ही पादरी बाजार की अंजली साहनी, चिलुआताल क्षेत्र की अनीता चौधरी और सुशीला ने इश्तेहार में छपे नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले राजेश जायसवाल नाम के व्यक्ति ने कहा कि सरकार की योजना लखपति दीदी पर काम कर रहे हैं। योजना से जुड़ें और अन्य लोगों को भी जोडें। आपलोगों को सुपरवाइजर का पद व लोन मित्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही नौ हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

सीमा ने बताया कि लुभावना ऑफर बताकर हमलोगों से 1200 महिलाओं का रजिस्ट्रेश फाॅर्म भरवाए। इसके बाद सारे रुपये हड़पकर आरोपी लापता हो गए। आरोपियों ने अपने मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कोट-
मामले की जांच चल रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी है। उनके खिलाफ साक्ष्य भी एकत्रित किए जा रहे हैं।
- रवि कुमार सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed