फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Investigation against Nagar Panchayat President completed, report submitted to DM

Gorakhpur News: नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जांच पूरी, डीएम काे सौंपी रिपोर्ट

Fri, 13 Sep 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 13 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Investigation against Nagar Panchayat President completed, report submitted to DM
पीपीगंज। नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ शिकायतों की जांच के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। इसके आधार पर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएम की ओर से गठित की गई दो प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मंगलवार को पीपीगंज पहुंची थी। उन्होंने शिकायतों की बिंदुवार जांच की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा पर कस्बे के सभासद ने करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान का आरोप लगाया है। इसके साथ ही 13 अन्य बिंदुओं पर भ्रष्टाचार व अनियमितता का आरोप लगाया था। इस संबंध में मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत कर जांच की मांग की थी। इसके बाद सहजनवां एसडीएम अमित जायसवाल व बांसगांव के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रदीप सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय में आरोपों की बिंदुवार जांच की।
विज्ञापन

वार्ड संख्या दो के सभासद रामानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर नगर पंचायत अध्यक्ष पर अपने एक करीबी फर्म को लगभग चार करोड़ 87 लाख रुपये के फर्जी भुगतान का आरोप लगाया था। इसके बाद शासन के निर्देश पर डीएम ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। डीएम कृष्ण करुणेश का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिल गई है। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed