फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, International level tennis court is ready, will be inaugurated soon

Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय स्तर का टेनिस कोर्ट तैयार, जल्द होगा उद्घाटन-खिलाड़ियों का बढ़ेगा रुझान

Sat, 03 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 01:12 AM IST
सार

लॉन टेनिस खेलने वाले खिलाड़ी गोरखपुर में बहुत कम हैं। गोरखपुर की शगुन कुमारी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रही हैं। रेलवे स्टेडियम में कोर्ट बन जाने से गोरखपुर में इस खेल के प्रति खिलाड़ियों का रुझान बढ़ेगा।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur, International level tennis court is ready, will be inaugurated soon
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में बनकर तैयार टेनिस ग्राउंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिले का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक का लॉन टेनिस कोर्ट सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में बनकर तैयार हो गया है। 25 लाख रुपये की लागत से बने टेनिस कोर्ट का जल्द ही उद्घाटन हो जाएगा। लॉन टेनिस के खिलाड़ियों के अभ्यास की जरूरत को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे ने सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा था।

विज्ञापन


स्वीकृति मिलने के बाद इसका काम शुरू हो गया। यह काम अब पूरा हो चुका है। जल्द ही टेनिस कोर्ट के उद्घाटन की संभावना है। शहर में अभी गोरखपुर क्लब में ही लॉन टेनिस कोर्ट है। लेकिन यह टेनिस कोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक का नहीं है। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में टेनिस कोर्ट के निर्माण से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


खिलाड़ियों का बढ़ेगा रुझान
लॉन टेनिस खेलने वाले खिलाड़ी गोरखपुर में बहुत कम हैं। गोरखपुर की शगुन कुमारी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रही हैं। रेलवे स्टेडियम में कोर्ट बन जाने से गोरखपुर में इस खेल के प्रति खिलाड़ियों का रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की जरूरत को देखते हुए सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक का लॉन टेनिस कोर्ट बनाने का निर्णय लिया गया। 25 लाख रुपये की लागत से टेनिस कोर्ट बनकर तैयार है। जल्द ही इसका उद्घाटन हो जाएगा। खिलाड़ी यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे: पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed