फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Internal conflict: Senior leaders of Samajwadi Party started showing rebellious attitude

अंतर कलह : समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता दिखाने लगे बगावती तेवर

Fri, 18 Jul 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Internal conflict: Senior leaders of Samajwadi Party started showing rebellious attitude
मासिक बैठक में ज्यादातर वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों के नहीं पहुंचने से खड़े होने लगे सवाल
विज्ञापन

वर्तमान जिला कमेटी में 53 पदाधिकारी, पहुंचे सिर्फ 16, पूर्व 9 जिलाध्यक्षों में से सिर्फ एक पहुंचे
गोरखपुर। क्या जिला समाजवादी पार्टी में इन दिनों सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है? पार्टी के कार्यकर्ताओं व पूर्व पदाधिकारियों में इसे लेकर खूब चर्चा है। अंतर कलह की बात भी सतह पर आती दिख रही है। 16 जुलाई को हुई मासिक बैठक में ज्यादातर वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों की अनुपस्थिति से इन चर्चाओं को हवा मिली है।
बताया जा रहा है कि 16 जुलाई को आयोजित सपा की मासिक बैठक के संबंध में सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं को जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम की तरफ से सूचना दी गई थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नौ पूर्व जिलाध्यक्षों में से मात्र एक पूर्व जिलाध्यक्ष ही बैठक में शामिल हुए। जिला कमेटी में 53 लोग शामिल हैं लेकिन बैठक में 16 पदाधिकारी ही शामिल हुए। सपा के 15 अनुषांगिक संगठनों में से एक ही पदाधिकारी आए। इसी प्रकार से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशियों में से केवल एक पूर्व प्रत्याशी ही बैठक में पहुंचे। जिले में प्रदेश के 12 पदाधिकारी हैं लेकिन बैठक मेंं सिर्फ एक पदाधिकारी आए थे। महिला सभा की एक पदाधिकारी ही बैठक में आई थीं। इतनी बड़ी संख्या में वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के बाद से ही चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

सपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वर्तमान जिला नेतृत्व उन लोगों को नजरअंदाज कर रहा है। यही कारण है कि पार्टी के लोग अब बैठकों से दूरी बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
खचाखच भरा था हॉल : जिलाध्यक्ष
इस संबंध में जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने कहा कि बैठक में पूरा हॉल खचाखच भरा था। सभी को इसकी सूचना दी गई थी। बीते दिनों डिंपल यादव जिले के दौरे पर आईं थीं। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उनके आने की सूचना को गोपनीय रखा गया था। किसी को नजरंदाज करने की उनकी कोई मंशा नही थी। वह पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed