{"_id":"68d6f984cf0b1e27ce0855ee","slug":"gorakhpur-news-install-cctv-cameras-at-the-immersion-site-adequate-security-arrangements-should-be-made-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1083780-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विसर्जन स्थल पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा के हों पर्याप्त इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विसर्जन स्थल पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा के हों पर्याप्त इंतजाम
विज्ञापन
कमिश्नर, डीआईजी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण
विरासत गलियारे के रास्ते में पड़े मलबे को हटाने के दिए निर्देश
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा और डीआईजी डॉ एस चन्नपा ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। कमिश्नर ने कहा कि रास्ते को बेहतर बनाएं और पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे व लाइट लगाएं। खोया-पाया केंद्र की स्थापना और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।
अधिकारियों ने प्रतिमाओं के जाने वाले रास्ते बक्शीपुर चौराहे से नखास, रेती रोड, घंटाघर, बसंतपुर, हार्बर्ट बंधे से होकर एकला बंधे के निकट राप्ती नदी के पास स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इसके पूर्व उन्होंने शहर की मस्जिदों में जुमे की नमाज को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पांडेयहाता, घंटाघर, घोष कंपनी चौक आदि स्थानों का भ्रमण किया। उनके साथ डीएम दीपक मीणा और एसएसपी राजकरन नैय्यर भी मौजूद रहे।
कमिश्नर ने राप्ती नदी पर बनाए गए तीन विसर्जन स्थलों को देखा और अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। नगर आयुक्त और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक जन सुविधाओं के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पांडेयहाता से धर्मशाला तक बन रहे विरासत गलियारे में जगह-जगह पर मलबे पड़े मिले। अधिकारियों से कहा कि इसे तत्काल हटवाएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अरविंद कुमार, अरविंद सिंह, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र आदि मौजूद रहे।