{"_id":"66fb35b0a5800cdf080a646b","slug":"gorakhpur-news-inspector-accused-of-misbehaving-with-bjp-councilor-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-701976-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खाकी पर खादी संग दुर्व्यवहार का आरोप,पार्षद ने सांसद से की शिकायत; दरोगा ने कहा, आरोप गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खाकी पर खादी संग दुर्व्यवहार का आरोप,पार्षद ने सांसद से की शिकायत; दरोगा ने कहा, आरोप गलत
Tue, 01 Oct 2024 11:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:57 AM IST
सार
पार्षद ने आरोप लगाया कि वह अपने एक रिश्तेदार के मामले में खोराबार थाने में पैरवी करने के लिए थाना प्रभारी से मिलने गए थे। वहां पता चला कि जिनकी पैरवी करने गया, उनके विपक्षी का सिर फट गया है। यह जानकर बिना पैरवी के वापस लौट रहा था। तभी रिश्तेदार की बेटी पानी लेकर पिता को देने गई। वहां मौजूद उप निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने उसे डांट कर रोक दिया।
विज्ञापन
यूपीपी( सांकेतिक)
- फोटो : फेसबुक पेज
विस्तार
नगर निगम वार्ड नंबर चार मदन मोहन मालवीय नगर के भाजपा पार्षद राजा यादव ने खोराबार के एक दरोगा पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पार्षद ने सोमवार को सदर सांसद रवि किशन शुक्ल को पत्र देकर दरोगा पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पार्षद ने आरोप लगाया कि वह अपने एक रिश्तेदार के मामले में खोराबार थाने में पैरवी करने के लिए थाना प्रभारी से मिलने गए थे। वहां पता चला कि जिनकी पैरवी करने गया, उनके विपक्षी का सिर फट गया है। यह जानकर बिना पैरवी के वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
तभी रिश्तेदार की बेटी पानी लेकर पिता को देने गई। वहां मौजूद उप निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने उसे डांट कर रोक दिया। आरोप है की उनके रोकने का लहजा अप्रिय था। इस कारण दरोगा और पार्षद के बीच बहस हो गई। पार्षद ने अपना परिचय देते हुए कहा की मैं जनप्रतिनिधि हूं। जब मेरे साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है तो आम जन के साथ क्या होता होगा।
विज्ञापन
इस संबंध में खोरबार थाना के बेलवा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक मनीष त्रिपाठी का कहना है कि मैं उन्हें नहीं जनता हूं। मुझसे उनसे कोई बात नहीं हुई है। उनका आरोप गलत है। वह कहीं भी शिकायत करें उसकी जांच होगी।