फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Insects found in the kitchen of child protection home, secretary reprimanded

Gorakhpur News: बाल संप्रेक्षण गृह के पाकशाला में मिले कीड़े, सचिव ने लगाई फटकार

Sun, 18 May 2025 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Insects found in the kitchen of child protection home, secretary reprimanded
एडीजे ने बाल संप्रेषण गृह गोरखपुर का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

देवरिया (गोरखपुर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश राम मिलन सिंह के मार्गदर्शन में अपर जिला जज व सचिव मनोज कुमार तिवारी ने शाहपुर में पादरी बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाकशाला में रखे आटे में कीड़े पाए गए। सचिव ने व्यवस्थापक से पूछा कि क्या आप यह आटा खुद अपने लिए उपयोग करेगें, जिस पर व्यवस्थापक कोई उत्तर न दे सका। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर उसे फटकार लगाते लगाई।

निरीक्षण के दौरान बाल संप्रेक्षण गृह की क्षमता 100 के अनुरूप 257 बालक गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज और अन्य जनपदों के रहने वाले पाए गए। जनपद देवरिया के 71 बच्चे बाल संप्रेषण गृह में अनुपयुक्त स्थानों पर रहने के लिए मजबूर थे। कमरों में बच्चों का अनुपात बहुत अधिक था। इस कारण बाल संप्रेक्षण गृह परिसर में बहुत अधिक गंदगी पाई गई। बाथरूम के पास रखे डस्टबिन से बहुत बदबू भी आ रही थी। बाथरूम भी गंदा था। कुछ बच्चों में चर्म रोग से संबंधित बीमारी भी पाई गई। इसके लिए कड़ी नाराजगी व्यक्त कर उसे व्यवस्थित करने के लिए व्यवस्थापक को कठोर दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सचिव की ओर से अपचारियों को उनके अधिकारों के बारे में कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed