फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Insect found in chocolate, notice will be sent to the company

Gorakhpur News: चॉकलेट में मिला कीड़ा, कंपनी को भेजा जाएगा नोटिस

Sun, 29 Dec 2024 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Insect found in chocolate, notice will be sent to the company
गोरखपुर। बहुराष्ट्रीय कंपनी नेस्ले के किटकैट चॉकलेट में कीड़ा मिला है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक मॉल से चॉकलेट खरीदी गई थी। बच्चे ने जैसे की पैकेट खोला, उसमें कीड़ा देखकर डर गया और चॉकलेट फेंक दी। परिजनों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और मॉल संचालक को इसकी जानकारी दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चॉकलेट को कब्जे में लेकर सील कर दिया। उन्होंने खरीदने वाले से चॉकलेट की खरीदारी का बिल भी लिया। विभाग निर्माता कंपनी को नोटिस भेजने की तैयारी में है। साथ ही कंपनी को इस लॉट के सारे चॉकलेट वापस लेने को कहा जाएगा।
विज्ञापन

शहर के भेड़ियागढ़ निवासी आनंद सिंह के परिवार के सदस्य मेडिकल रोड स्थित एटूजेड मॉल में खरीदारी करने गए थे। उनके घर का एक बच्चा भी साथ में था। उन्होंने किटकैट चॉकलेट खरीद कर बच्चे को दी थी। पैकेट खोलते ही कीड़ा देखकर बच्चा डर कर रोने भी लगा। घरवालों ने उसे रोते देखकर कारण पूछा तो उसने चॉकलेट की ओर इशारा किया। तब उन्हें कीड़ा होने की बात पता चली। इस दौरान माॅल में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर घर के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। मॉल संचालक के अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग को भी जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चॉकलेट कब्जे में लेकर सील कर दी। क्रेता से चाकलेट खरीद का बिल भी लिया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। चॉकलेट निर्माता नेस्ले को नोटिस भेजकर उनका पक्ष लिया जाएगा। कीड़ा चाॅकलेट के अंदर मिला है, जो पैकेजिंग में लापरवाही का परिणाम है। कंपनी को इस बैच के सारे प्रोडक्ट वापस लेने के लिए भी पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed