फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Innocent injured due to beating dies, accused woman arrested

Gorakhpur News: पिटाई से घायल मासूम की मौत, आरोपी महिला गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Innocent injured due to beating dies, accused woman arrested
सहजनवां थाना क्षेत्र के मांट की है घटना, बच्चों के विवाद में हुई थी घटना
विज्ञापन

सहजनवां। थाना क्षेत्र के मांट में रविवार को बच्चों के विवाद में एक महिला ने मासूम को पीट दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी महिला चांदनी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के मांट में रविवार को बच्चों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान खेल रही छह वर्षीय जोया को चांदनी नामक महिला ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मासूम को परिजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को मासूम की मौत हो गई। जोया के पिता सलीम ने गांव की निवासी चांदनी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed