फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: In three hours of investigation, the CBI team searched every corner of the house

Gorakhpur News: सरयू खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर, गोला के तीन गांव घिरे

Fri, 08 Aug 2025 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: In three hours of investigation, the CBI team searched every corner of the house
बड़हलगंज क्षेत्र के मझवलिया बंधे नोज की मरम्मत न होने से खतरा बढ़ा।
नदियों का जलस्तर बढ़ने से मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने राहत संबंधी तैयारियां तेज कीं
विज्ञापन




गोरखपुर। सरयू नदी बृहस्पतिवार को देवरिया जिले के बरहज में खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर पहुंच गई। नदी अयोध्या में भी खतरे के निशान से 31 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं राप्ती नदी में भी 27 सेमी की बढ़त हुई है। हालांकि नदी का जलस्तर अब स्थिर हो गया है।



वहीं रोहिन नदी का जलस्तर नीचे आने लगा है। सरयू और राप्ती के बढ़ते जलस्तर की वजह से गोला तहसील के बड़हलगंज इलाके के बगहा देवार, ज्ञानकोल और जैतपुर गांव पानी से घिर गए हैं। वहीं डेरवा से बैरियाखास गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर राप्ती नदी का पानी बहने लगा है।
विज्ञापन




केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अयोध्या से लेकर बरहज तक नदी लगातार बढ़ रही है। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता के मुताबिक, सरयू नदी नेपाल से निकल कर बहराइच, अयोध्या, बस्ती और देवरिया के बरहज होते बलिया में गंगा नदी में मिलती है। इस समय गंगा नदी में पानी अधिक होने के कारण सरयू का पानी उसमें जा नहीं पा रहा है। इस वजह से सरयू का जलस्तर निचले इलाकों में लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे सरयू नदी बरहज में खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोरखपुर शहर से सटे बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर पिछले तीन दिन में तेजी से बढ़ा है। बुधवार शाम से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के बीच नदी के जलस्तर में लगभग 27 सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई लेकिन उसके बाद से यह स्थिर है। नदी अभी खतरे के निशान से 1.52 मीटर नीचे है। रोहिन नदी तेजी से बढ़ने के बाद अब नीचे आने लगी है। रोहिन अब खतरे के निशान से 1.82 मीटर नीचे बह रही है। गोर्रा नदी भी खतरे के निशान से पौने दो मीटर नीचे बह रही है।

वर्जन



सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा है लेकिन इस समय कहीं कटान नहीं हो रहा है। सभी जगह अभी स्थिति सामान्य है। सतत निगरानी जारी है।



-विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed