{"_id":"68c5ce1b47c6fdaf2407f676","slug":"gorakhpur-news-in-the-hospitality-of-gm-they-forgot-to-clean-the-ac-shop-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1070317-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीएम की आवभगत में भूल गए एसी शाॅप की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीएम की आवभगत में भूल गए एसी शाॅप की सफाई
विज्ञापन
परिसर में फैले तेल और गंदगी पर जीएम ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश, एसी शॉप इंचार्ज निलंबित
गोरखपुर। यांत्रिक कारखाना में महाप्रबंधक (जीएम) उदय बोरवणकर के निरीक्षण के दौरान अधिकारी और कर्मचारी उनकी आवभगत में लगे रहे और एसी शाॅप में सफाई कराना भूल गए। सूत्रों की मानें तो महाप्रबंधक के एसी शॉप में जाने का शेड्यूल नहीं था लेकिन जब वह निरीक्षण करते हुए उधर बढ़े तो सबके हाथ-पांव फूल गए। चारों तरफ गंदगी और तेल पसरा देख महाप्रबंधक नाराज हुए थे। इसके बाद मुख्य कारखाना प्रबंधक (सीडब्ल्यूएम) ने एसी शाॅप के इंचार्ज को निलंबित कर दिया।
दरअसल, महाप्रबंधक ने पांच सितंबर को कारखाना में पहले निरीक्षण के दौरान वेल्डिंग शाॅप और जली हुई पावर कार को देखा था। उस दौरान ही अव्यवस्था देख वह नाराज हो गए थे। फिर कुछ देर आगे बढ़ने के बाद उन्होंने एसी शाॅप की ओर चलने को कहा। जब वह वहां पहुंचे तो अव्यवस्था देख भड़क गए और अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। इसकी गाज एसी शॉप इंचार्ज पर गिर गई और मुख्य कारखाना प्रबंधक ने उन्हें निलंबित कर दिया।