{"_id":"67ec440be03b93fca40ca133","slug":"gorakhpur-news-in-the-greed-of-buying-cheap-dollars-a-bullion-trader-was-duped-of-rs-15-lakhs-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-888636-2025-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सस्ता डाॅलर खरीदने के लालच में सराफा कारोबारी से 1.5 लाख की जालसाजी- जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सस्ता डाॅलर खरीदने के लालच में सराफा कारोबारी से 1.5 लाख की जालसाजी- जानिए कैसे
Wed, 02 Apr 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
डॉलर बनाम रुपया
- फोटो : अमर उजाला
सस्ता डॉलर खरीदने के चक्कर में राजघाट बसंतपुर के सराफा कारोबारी विनोद वर्मा के साथ डेढ़ लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। सराफा कारोबारी ने कोतवाली थाने में संतकबीरनगर जिले के बाकरगंज निवासी विनय सिंह यादव व अज्ञात जालसाज पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस की पूछताछ में आरोपी भी जालसाजों का शिकार मिला है। उसे ऑनलाइन नौकरी देकर जालसाजों ने इस्तेमाल किया है। कोतवाली थाने के प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
सराफा कारोबारी विनोद वर्मा ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया कि दोस्त राज राय के टेलीग्राम पर डॉलर खरीदने का मैसेज आया, जिसे पढ़कर राज ने 28 मार्च को बताया कि एक आदमी है, जो सस्ते में डॉलर दिला देगा। इसके बाद डॉलर खरीदने के लिए हामी भर दी।
दोस्त ने टेलीग्राम पर संपर्क किया तो उस व्यक्ति (जालसाज) ने विजय चौक स्थित एक होटल में एजेंट भेजकर डॉलर दिलाने की बात कही। 29 मार्च को दोपहर के समय होटल दोस्त के साथ वहां पहुंचे। एजेंट के रूप में विनय सिंह यादव मिला। उसने बताया कि उसे 30 हजार रुपये की सैलरी पर रखा गया है।
पांच हजार रुपये पेट्रोल का अलग से मिलता है। कई जगहों पर जाकर डील कराई है। उसकी बातों पर विश्वास करके टेलीग्राम पर आए यूपीआई आईडी पर डेढ़ लाख रुपये भिजवाए। इसके बाद टेलीग्राम वाले व्यक्ति ने मोबाइल बंद कर दिया। कई बार कोशिश की गई लेकिन टेलीग्राम वाले व्यक्ति से संपर्क नहीं हुआ। तब विनय से संपर्क किया वह भी टालमटोल करने लगा। तब लगा कि धोखाधड़ी की गई है।

92 रुपये का डाॅलर 87 में दे रहा था जालसाज
पीड़ित विनोद वर्मा ने बताया कि जालसाज ने 92 रुपये की डाॅलर को 87 रुपये में देने का झांसा दिया था। इसके बाद विजय चौक स्थित एक होटल में उसने एजेंट को भेजा। उससे काफी देर तक बातें हुई, इसके बाद विश्वास बढ़ गया।
सस्ते में डाॅलर पाने की लालच में डेढ़ लाख रुपये भेज दिए। वहीं कोतवाली पुलिस ने आरोपी विनय सिंह यादव से पूछताछ की है। आरोपी ने बताया कि मुझे जालसाजों ने ऑनलाइन ही बात कर नौकरी दी थी। जो वह कहते थे, करता चला गया।

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय
साइबर सेल के विशेषज्ञ शशिकांत जायसवाल ने बताया कि टेलीग्राम पर स्कैमर्स क्रिप्टो करेंसी और सस्ता डाॅलर बेचने का मैसेज भेजते हैं। कभी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें। अंजान व्यक्ति अगर अधिक लुभावना ऑफर देकर लाभ देने का दावा करे तो सावधान हो जाएं।
ऐसे लोगों की बातों में कभी विश्वास न करें। कभी भी ऑनलाइन जालसाजी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इससे जालसाजी की रकम वापस मिलने की अधिक उम्मीद रहती है।