फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: In the Alinagar dispute, both the parties filed a case against each other

Gorakhpur News: अलीनगर विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस

Fri, 20 Jun 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: In the Alinagar dispute, both the parties filed a case against each other
युवती ने वाहन नंबर के आधार पर युवक पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन

युवक ने दो युवतियों व उसके जानने वाले कुछ लोगों को बनाया आरोपी
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर में बुधवार रात स्कूटी से कीचड़ के छींटे पड़ने के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया है। स्कूटी सवार युवती एक वाहन का नंबर का तहरीर में जिक्र करते हुए चालक के विरुद्ध केस दर्ज दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष के युवक ने दो युवतियों व उनके साथ आए कुछ लोगों को आरोपी बनाया है।
पुलिस को दी तहरीर में एक पक्ष की गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमांयुपुर निवासी तन्या कुशवाहा ने बताया कि बुधवार रात लगभग 9.16 बजे सदर अस्पताल से अपनी स्कूटी से घोष कंपनी निवासी सहेली रितिका पासवान के साथ अलीनगर की तरफ जा रही थी। रास्ते में एक युवक स्कूटी से आता हुआ दिखा। उसने ओवरटेक किया, जिस पर कीचड़ के छींटे ऊपर पड़ गए। इस पर कहा कि वाहन देखकर चलाओ। इसके बाद युवक आगे जाकर रुक गया। जैसे ही उसके पास पहुंची कॉलर पकड़कर उसने गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद युवक ने भागने की कोशिश की तो उसे पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी। इस पर गुस्साए युवक ने स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया और उनकी पिटाई की।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के अलीनगर निवासी अमन पांडेय ने तहरीर में बताया कि ऑफिस से छूटने के बाद बक्शीपुर रास्ते घर आ रहा था। अग्रवाल भवन के पास गाड़ी से स्कूटी स्वार दो लड़कियों के ऊपर रास्ते पर गिरे पानी का कुछ छींटा पड़ गया। रुक कर देखना चाहे तब तक स्कूटी पर सवार दूसरी युवती ने उनकी पीठ पर टंगे बैग को खींचा। इसके चलते वह नीचे गिर गए। इसके बाद स्कूटी सवार लड़कियां कई लोगों को बुलाकर उनके साथ हाथापाई करने लगीं। उनकी स्कूटी को भी तोड़ दिया। युवतियों की स्कूटी को भीड़ में से किसी ने क्षतिग्रस्त किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed