फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: In Khutahan village, a stone was uprooted in the consolidation, created a ruckus

Gorakhpur News: खुटहन गांव में चकबंदी में लगा पत्थर उखाड़ा, मचाया उत्पात

Fri, 17 Jan 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: In Khutahan village, a stone was uprooted in the consolidation, created a ruckus
मनबढ़ों ने चकमार्ग को ट्रैक्टर से जोता, गुलरिहा पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

गुलरिहा। खुटहन गांव में जमीन के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने चकबंदी में लगा पत्थर उखाड़कर चकमार्ग जोत दिया। साथ ही एक व्यक्ति के घर के पास रखी कीमती लकड़ी और पुआल में आग लगा दी। मनबढ़ों ने काफी देर तक उत्पात मचाया। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गुलरिहा क्षेत्र के खुटहन खास टोला दमकी निवासी छोटेलाल विश्वकर्मा ने बताया कि गांव में मुख्य सड़क से उनके घर तक चकमार्ग बना हुआ है। गांव के सुंदर निषाद से सड़क को लेकर लगभग 20 वर्षों से विवाद चल रहा है। चकबंदी में 15 कड़ी की सड़क नाप कर राजस्व विभाग पत्थर गाड़ा था। आरोप है कि सुंदर, अवधेश व संतोष मंगलवार दोपहर चकबंदी का पत्थर उखाड़ कर फेंक दिए और चकमार्ग ट्रैक्टर लगाकर जोत दिए। मना करने पर आरोपियों ने धमकी देते हुए घर के पास रखी कीमती लकड़ी व पुआल में आग लगा दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग को काबू किया था। पीड़ित ने जब सूचना डायल 112 नंबर पर दी तो मनबढ़ों ने घर को लाठी-डंडा लेकर घेर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed