फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Immersion of idols of Goddess Lakshmi and Lord Ganesha

Gorakhpur News: मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

Thu, 23 Oct 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Immersion of idols of Goddess Lakshmi and Lord Ganesha
बुधवार की देर रात तक 500 से अधिक मूर्तियां प्रवाहित
विज्ञापन

गोरखपुर। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार शाम शुरू हुआ। देर रात तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 500 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्तों ने आरती, भजन और जयकारों के बीच देवी-देवताओं को विदा किया।
नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, नगर क्षेत्र में कुल 984 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित थीं, जबकि पूरे जिले में यह संख्या 3313 रही। बुधवार को अधिकांश सार्वजनिक पंडालों में भंडारा और हवन के उपरांत शोभायात्रा के रूप में विसर्जन यात्रा निकाली गई। एसएसपी के निर्देश पर प्रत्येक प्रतिमा के साथ नियुक्त नोडल पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। राप्ती तट के एकला बांध, डोमिनगढ़ और महेसरा में बनाए गए पांच कृत्रिम पोखरों में बुधवार को 226 लक्ष्मी प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम के अवर अभियंता, सफाई निरीक्षक और कर्मचारी स्थल पर मौजूद रहे। सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए हाइड्रा और जेसीबी मशीनें भी तैनात की गईं। विसर्जन जुलूस में भक्तों ने डीजे की धुनों, आरती और नारों के साथ मां लक्ष्मी को विदा किया। महिलाएं कलश लेकर आगे चलीं, जबकि युवा श्रद्धालु पटाखों और पुष्पवर्षा से माहौल को भक्तिमय बनाते रहे। पूरा शहर देर रात तक “जय मां लक्ष्मी” और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed