{"_id":"6709aedb177ac4fc590e8f44","slug":"gorakhpur-news-illegal-felling-in-tinkoniya-range-case-registered-against-five-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-713451-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तिनकोनिया रेंज में अवैध कटान, पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तिनकोनिया रेंज में अवैध कटान, पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन
खोराबार। तिनकोनिया रेंज के सूबा वन बीट पर तस्कर दिन में ही अवैध कटान कर रहे थे। गश्त पर निकले वनकर्मियों को देख तस्कर फरार हो गए। बीट प्रभारी अमित कुमार ने की तहरीर पर खोराबार थाने में शुक्रवार को रामनगर कड़जहां निवासी रामबाबू निषाद उर्फ गुड्डू, राधे निषाद, जंगल चवंरी निवासी भीम पासवान, मुन्ना पासवान, जितेन्द्र पासवान पर भारतीय वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर हुआ।
सूबा वन बीट प्रभारी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अक्तूबर को वह अच्छेलाल व वीरेंद्र के साथ दोपहर 12 बजे जंगल रामगढ में गश्त कर रहे थे। इसी बीच लकड़ी काटने की आवाज सुनाई दी। आवाज की तरफ बढ़े तो कुछ लोग एक सागौन का पेड़ काटते हुए दिखे। घेराबंदी करने पर आरोपी तस्कर एक बोटा लेकर पास में स्थित तुर्रा नाले में कूद गए और फरार हो गए। तस्करों की पहचान करने के बाद जब वह वापस जंगल में पहुंचे तो मौके से एक टांगा, एक साइकिल, एक बोटा बरामद हुआ जिसे वन चौकी पर लाया गया। तिनकोनिया रेंजर लव सिंह के अनुसार बीट प्रभारी की तहरीर पर खोराबार थाने में केस दर्ज कराया है। मामले की जांच कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।