फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: If you buy land on the banks of the river, your money may sink.

Gorakhpur News: नदी के किनारे जमीन खरीदे तो डूब सकती है रकम

Wed, 29 Jan 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: If you buy land on the banks of the river, your money may sink.
- खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की तैयारी, डीएम ने तहसीलों से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

मलौली बंधे पर 1500 गाटा की जमीनें चिन्हित, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
गोरखपुर। नदी के किनारे डूब क्षेत्र में जमीन खरीद रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं। आपकी रकम डूब सकती है। ऐसी जमीनों की खरीद-फरोख्त पर प्रशासन रोक लगाने की तैयारी कर रहा है। डीएम ने तहसीलों से डूब क्षेत्र वाली जमीनों का ब्यौरा मांगा है। जल्द ही रोक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
राप्ती नदी के किनारे हार्बर्ट बंधे के किनारे डूब क्षेत्र वाली जमीनों की बिक्री पर प्रशासन पहले ही रोक लगा चुका है। अब मलौली-लहसड़ी बंधे के पास नदी के किनारे की जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यहां सात गांवों में करीब 1500 गाटा संख्या वाली जमीनों का ब्यौरा तैयार कर लिया गया है। इन जमीनों पर लगातार प्लाटिंग चल रही है। मलौली बंधे के किनारे महेवा से शुरू हुए इस बंधे पर महेवा, मंझरिया बिस्टौली, अजवनिया, सेंदुली-बेंदुली, कठउर, लहसड़ी आदि गांवों में नदी के छोर वाले हिस्से में प्लाॅटिंग हुई है। इन जमीनों की सूची सार्वजनिक करने के पहले प्रशासन ने नोएडा में हाईकोर्ट के आदेश का परीक्षण कराया है। इसके बाद तहसीलों से नदी के किनारे वाले इलाकों की सूची मांगी गई है। इन गांवों में सबसे ज्यादा बिहार के लोगों ने निवेश किया है। अब लहसड़ी बंधे के पास ही 50 से ज्यादा मकान बन गए हैं, जबकि महेवा के पास कॉलोनियां बना ली गई है। बाढ़ के दौरान यहां हमेशा पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

वहीं, गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर राप्ती नदी पश्चिम वाले इलाकों में नदी का पानी भर जाता है। यहां धड़ल्ले से जमीनों की बिक्री हो रही है और मकान बन रहे हैं। यहां भी कुछ हिस्से की जमीनों की बिक्री पर रोक लग सकती है। इन जमीनों का परीक्षण कराने के बाद अधिसूचना जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
कोट

नदी क्षेत्र में जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए सूची तैयार की जा रही है। तहसील से रिपोर्ट मांगी गई है। जमीनों का परीक्षण कराने के बाद जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।
- कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed