फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: If the victim is troubled again and again, then investigate and fix accountability

Gorakhpur News: पीड़ित बार-बार परेशान तो जांच कर जवाबदेही तय करें

Tue, 26 Nov 2024 05:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: If the victim is troubled again and again, then investigate and fix accountability
गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन कब्जाने की शिकायत पर कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अफसरों को निर्देश भी दिए कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी जांच कर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि किसी को चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सुनिश्चित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन




गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों से संवाद किया और पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें। समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।



जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम योगी ने की गोसेवा, बत्तखों को भी चारा खिलाया



मुख्यमंत्री योगी की दिनचर्या सोमवार को परंपरागत रही। प्रात: काल गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने, अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद सीएम मंदिर की गोशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश के बीच समय बिताया और गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने अन्य गोवंश को भी खूब दुलारने के बाद उन्हें गुड़ खिलाया। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के दौरान सीएम योगी जब भीम सरोवर पर पहुंचे तो वहां बत्तखों का समूह विचरण कर रहा था। मुख्यमंत्री ने उन्हें चारा खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed