{"_id":"68b5fd2620bca9256d046a8c","slug":"gorakhpur-news-if-the-stadium-is-not-demolished-within-a-week-the-tender-will-be-cancelled-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1057599-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक सप्ताह में स्टेडियम का ध्वतीकरण नहीं हुआ तो टेंडर होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक सप्ताह में स्टेडियम का ध्वतीकरण नहीं हुआ तो टेंडर होगा निरस्त
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने किया रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण
जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सोमवार की शाम रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्य से पहले चल रहे स्टेडियम के ध्वस्तीकरण कार्य में देरी पर डीएम ने नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर स्टेडियम के ध्वस्तीकरण का काम पूरा नहीं हुआ तो स्टेडियम को तोड़ने वाली कार्यदायी संस्था का टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।
निरीक्षण के बाद डीएम ने स्टेडियम में जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए है न कि घूमने या टहलने वालों के लिए। ऐसे में खिलाड़ियों को ही सुविधाएं मिलनी चाहिए, जिससे कि उनकी खेल में निखार आ सके। कहा कि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। इस दौरान विभिन्न खेलों से जुड़े पदाधिकारियों ने खेलों के बारे में डीएम को जानकारी दी, साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं के बारे में बी बताया।
बैठक में आरएसओ आले हैदर, डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह, दिनेश सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, मनीष सिंह, प्रेम माया आदि मौजूद रहीं।