{"_id":"680d3a25ad27a64a2f0009be","slug":"gorakhpur-news-husband-went-to-the-market-wife-left-with-a-man-taking-the-child-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-914835-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाजार गया पति, बच्ची को लेकर व्यक्ति के साथ चली गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाजार गया पति, बच्ची को लेकर व्यक्ति के साथ चली गई पत्नी
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स क्षेत्र के पीड़ित पति ने बच्चे के साथ पत्नी के भागने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पत्नी किसी व्यक्ति से मोबाइल से बात करती थी। 19 अप्रैल को वह बाजार गया था। इसी बीच पत्नी छह वर्षीय बेटी को साथ लेकर अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गई। एम्स थाने में केस दर्ज किया गया है।
एम्स इलाके के पति ने तहरीर देकर बताया कि 19 अप्रैल को सुबह काम से बाजार गया था। करीब 1:30 बजे पत्नी के मोबाइल पर कॉल की तो रिसीव नहीं हुआ। दोपहर करीब दो बजे घर लौटा तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। अगल-बगल के लोगों से पूछताछ की तो पड़ोसियों ने बताया कि एक व्यक्ति के साथ पत्नी बच्ची को साथ लेकर कहीं निकली है। दरवाजा पर लगा ताला तोड़कर अंदर गया तो देखा सोने-चांदी के गहने, आठ हजार नकद और जमीन के कागजात गायब थे। एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। महिला व बच्ची की तलाश की जा रही है।