फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Husband caught his wife with her lover in a hotel room

Gorakhpur News: होटल के कमरे में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा

Mon, 28 Jul 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Husband caught his wife with her lover in a hotel room
गुलरिहा थाना क्षेत्र का मामला, बरेली का रहने वाला है पति
विज्ञापन



किसी भी पक्ष ने पुलिस को नहीं दी तहरीर
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट चौकी क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन किनारे होटल में रविवार को पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इस दौरान महिला और उसके भाई के बीच मारपीट हो गई। इससे वहां भीड़ जुट गई। हालांकि मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार, बरेली जिले का निवासी एक व्यक्ति पत्नी व अन्य साथियों के साथ भटहट कस्बे में एक कारखाने में सात वर्षों से फर्नीचर का कार्य करता है। महिला के पति का आरोप है कि उसके गांव का ही एक युवक करीब तीन वर्षों से आकर मजदूरी करने लगा। इसी बीच उसकी पत्नी से आरोपी युवक की दोस्ती हो गई। आरोप है कि दोनों में अवैध संबंध हो गया। वह छुप छुप कर एक-दूसरे से मिलते रहे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बीते दिनों बरेली अपने गांव चला गया था। रविवार को वह वापस भटहट आया तो महिला को बरगदहीं में मुख्य मार्ग पर स्थित एक होटल में बुलाया। इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो वह भी पीछे से चल दिया। महिला व उसका प्रेमी दोनों होटल के कमरे में थे। पीछे से पहुंचे महिला के पति ने दोनों को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। वहीं पीछे से महिला का चचेरा भाई भी आ गया। उसकी हरकत देख भाई पीटने लगा तो महिला भी उससे भीड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, महिला का आरोप है कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वह उसे तलाक देना चाहती है। इसके लिए कुछ कागजात भी लाई है। पति उसे तलाक नहीं दे रहा है। महिला का चार साल का बेटा भी है। वहीं, घटना के कुछ देर बाद फर्नीचर कारखाने के लोग भी पहुंच गए। महिला व उसके प्रेमी को लेकर कारखाना पहुंचे। हालांकि, महिला या उसके पति ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed