फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Husband beaten up by lover along with wife for becoming a hindrance in love affair

Gorakhpur News: प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनने पर प्रेमी संग मिलकर पति को पीटा

Sat, 09 Aug 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Husband beaten up by lover along with wife for becoming a hindrance in love affair
खोराबार क्षेत्र का मामला, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ एलआईसी एजेंट ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

संतकबीरनगर स्थित सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है महिला
गोरखपुर। प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। खोराबार निवासी एलआईसी एजेंट ने संतकबीरनगर के सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रेमी संग अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रही है। साथ ही उसे घर से बेदखल करना चाहती है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खोराबार क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एलआईसी एजेंट ने बताया कि वर्ष 2013 में उसकी शादी संतकबीरनगर के एक सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात महिला से हुई थी। इससे एक आठ साल का बेटा भी है। पत्नी ने उससे दूसरी शादी की थी। आरोप है कि हाल ही में उसकी पत्नी का प्रतापगढ़ के रहने वाले विक्रम से संपर्क हो गया। इसके बाद से उसके व्यवहार में बदलाव शुरु हो गया। अब वह तीसरी शादी के चक्कर में प्रेमी के साथ मिलकर मारपीट कर उसे घर से निकलने का दबाव बना रही है। उसका प्रेमी विक्रम भी उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन

इस संबंध में खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
शादीशुदा विक्रम की पत्नी को दी अवैध संबंधों की जानकारी
पीड़ित ने बताया कि विक्रम भी शादीशुदा है। प्रेमी संग संबंधों की जानकारी हुई तो उसने विक्रम की पत्नी को कॉल कर सारी बात बताई। इससे नाराज विक्रम बीते छह अगस्त को काॅल कर उसे मिलने के गोरखपुर बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो मेरी पत्नी भी वहां मौजूद थी। इससे पहले कि वह कुछ बोल पाता पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। जिससे मेरी आंख के पास भी चोट आई है। किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed