फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Husband and wife used to drink alcohol from the pension of their disabled brother... This time when the money was not given, they took his life.

Gorakhpur News: दिव्यांग भाई की पेंशन से पति-पत्नी पीते थे शराब... इस बार नहीं दिए रुपये तो ले ली जान

Fri, 24 Oct 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Husband and wife used to drink alcohol from the pension of their disabled brother... This time when the money was not given, they took his life.
खोराबार हत्याकांड : हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ कैंट योगेंद्र सिंह परिजनों से पूछताछ क
आरोपी बोला, खुद के रुपये खर्च कर बनवाया था दिव्यांगता का सर्टिफिकेट
विज्ञापन

आधा पेंशन देने का किया था वादा लेकिन सारे रुपये खुद खर्च कर रहा था रामनिवास
गोरखपुर। दिव्यांग रामनिवास की पेंशन की रकम को उसका छोटा भाई अमरजीत निषाद और उसकी पत्नी श्यामरथी देवी शराब पीने में खर्च करते थे। दोनों शराब के लती थे। यह पर्दाफाश राम निवास की हत्या में गिरफ्त में आए छोटे भाई ने पुलिस की पूछताछ में हुआ है। आरोपी बने छोटा भाई और उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसने खुद के रुपये खर्च कर राम निवास का दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाया था। भाई ने वादा किया था कि पेंशन की आधी रकम वह मुझे देगा, लेकिन इस बार वह सारा रुपये खुद खर्च कर रहा था।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह से ही राम निवास से विवाद चल रहा था। उधर, पिता गणपति ने बताया कि बुधवार को उसके छोटे बेटे और उसकी पत्नी ने घर के पास बने बांध पर रामनिवास की पिटाई कर रहे थे तो कुछ ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। लेकिन दोनों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में पति-पत्नी घायल रामनिवास को घर के अंदर ले जाकर बंद कर दिए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें गाली दी और धमकी दी कि आज तुम दोनों को भी जान से मार देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देर शाम गाली गलौज करने पर वह पत्नी के साथ उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी थी। इसके बाद दोनों ने देर रात रामनिवास की हत्या कर दी। अगले दिन सुबह अमरजीत घर से भाग गया। हालांकि पुलिस ने उसे ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया।
विज्ञापन


पूरा परिवार है शराब का लती
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि पूरा परिवार शराब का लती है। वारदात के दिन भी दिव्यांग राम निवास और आरोपी दंपती ने शराब पी थी। पेंशन के रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी दंपती ने दिव्यांग राम निवास की डंडे से पिटाई कर दी थी। समय से उपचार न मिलने के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुछ दिन पहले ही राम निवास ने निकाला था पेंशन
पिता गणपति ने बताया कि कुछ दिन पहले रामनिवास ने दिव्यांगता पेंशन से मिले 3000 रुपये बैंक से निकाला था और सारा रुपया खुद खर्च कर दिया। इस बात से नाराज होकर अमरजीत और उसकी पत्नी श्यामरथी ने उससे विवाद किया। पिता का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें भी धमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed